Moto G6 Play का वीडियो लीक, मिली रियर कैमरे और फुल स्क्रीन डिस्प्ले की झलक

Moto G6 Play, Moto G6, और Moto G6 Plus की 19 अप्रैल को दस्तक देने की तैयारी है। लॉन्च से पहले अब हैंडसेट का वीडियो सामने आया है।

Moto G6 Play का वीडियो लीक, मिली रियर कैमरे और फुल स्क्रीन डिस्प्ले की झलक

मोटोरोला स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Moto G6 Play, Moto G6, और Moto G6 Plus की दस्तक 19 अप्रैल को
  • लॉन्च से पहले अब हैंडसेट का वीडियो सामने आया है
  • वीडियो में Moto G6 Play के स्पेसिफिकेशन और फीचर से उठा पर्दा
विज्ञापन
Moto G6 Play, Moto G6, और Moto G6 Plus की 19 अप्रैल को दस्तक देने की तैयारी है। लॉन्च से पहले अब हैंडसेट का वीडियो सामने आया है। इसमें Moto G6 Play दिखाई दे रहा है। इस शॉर्ट हैंडस-ऑन वीडियो में सिंगल रियर कैमरा और 18:9  आस्पेक्ट रेशियो दिख रहा है। साथ ही ऑनस्क्रीन बटन भी देखे गए हैं।  

लीक हुए वीडियो का स्क्रीनशॉट स्लैशलीक पर देखा गया है। इसमें कहा गया है कि यह आगामी Moto G6 Play का हैंड्स ऑन लुक है। डिज़ाइन की बात करें तो वीडियो में बताए गए फीचर पहले भी लीक हो चुके हैं। पिछली रिपोर्ट की मानें तो मोटो जी6 प्ले के लिए कहा गया था कि हैंडसेट में 5.7 इंच का मैक्स विज़न डिस्प्ले होगा। साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 427 हो सकता है। एड्रेनो 308 जीपीयू होने की भी संभावना है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

वहीं, दूसरी तरफ Moto G6 में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस मैक्स विज़न डिस्प्ले आने की चर्चा है। यह वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस होगा। 4 जीबी रैम इसमें दिए जा सकते हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगा। कैमरा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल रयर में व फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा।

अब बात Moto G6 Plus  की। इसमें 5.93 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले हो सकता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर इसमें काम करेगा। रैम 6 जीबी होंगे और इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी दिया जा सकता है। फोन में 3200 एमएएच की बैटरी हो सकती है। कीमत और सटीक स्पेसिफिकेशन का पता 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट में ही लगेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • कमियां
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • कमियां
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »