Moto G54 5G डुअल रियर कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस और इमेजेज से इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का संकेत मिल रहा है

Moto G54 5G डुअल रियर कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Moto G53 5G के समान हो सकता है

ख़ास बातें
  • Moto G54 5G को तीन कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है
  • इसका डिजाइन Moto G53 5G के समान हो सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Motorola का G54 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। यह हैंडसेट US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के डेटाबेस के साथ ही ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर भी दिखा है। इसके लीक हुए स्पेसिफिकेशंस और इमेजेज से इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का संकेत मिल रहा है। 

Moto G54 5G को तीन कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें डुअल सिम के साथ Wi-Fi 802.11 /b/g/n/ac, NFC और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी के ऑप्शंस मिल सकते हैं। टिप्सटर Mukul Sharma ने BIS और डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) पर इस स्मार्टफोन की कथित लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट X (पहले Twitter) पर पोस्ट किए हैं। एक अन्य लीक में Moto G54 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश के साथ दिख रहा है। इसे ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले वर्ष चीन में लॉन्च किए गए Moto G53 5G के समान हो सकता है। Moto G53 5G के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 899 (लगभग 10,500 रुपये) था। पिछले सप्ताह मोटोरोला ने भारत में E13 स्मार्टफोन का नया 8 GB RAM और 128 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। इसका प्राइस 8,999 रुपये है। इसे Cosmic Black, Aurora Green और Creamy White कलर्स में कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 

इसमें 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। Moto E13 में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T606 SoC और Mali-G57 MP1 GPU है। यह Android 13 (Go edition) पर चलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट का वजन लगभग 180  ग्राम का है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 2.4 GHz और 5GHz ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 वायरलेस और 3.5 mm का  हेडफोन जैक दिए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में मोटोरोला की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic design, IP52 rating
  • Decent performance (4GB variant)
  • Big battery, USB Type-C port
  • Dual-band Wi-Fi is a bonus
  • Good software features
  • कमियां
  • Weak camera performance
  • Average quality display
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी606
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13 Go Edition
रिज़ॉल्यूशन720x1,600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »