Xiaomi ने अपनी अपडेटेड इलेक्ट्रिक सेडान Xiaomi SU7 का नया जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi SU7 की टॉप स्पीड 265 किमी है।
Xiaomi ने अपनी अपडेटेड इलेक्ट्रिक सेडान Xiaomi SU7 का नया जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट जैसे कि स्टैंडर्ड, प्रो और मैक्स में उपलब्ध है। नई ईवी में डिजाइन, परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी और इन-कार टेक्नोलॉजी के मामले में कई बदलाव किए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 902 किमी की दूरी तय कर सकती है। यहां हम आपको नई Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात करें तो Xiaomi SU7 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 219,900 RMB (लगभग 29,63,097 रुपये), प्रो वेरिएंट की कीमत 249,900 RMB (लगभग 33,67,388 रुपये) और मैक्स वेरिएंट की कीमत 303,900 RMB (लगभग 40,94,982 रुपये) है। SU7 वर्तमान में सिर्फ चीनी बाजार में उपलब्ध है। शाओमी के ईवी प्लेटफॉर्म के जरिए यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गई है।
पावर और रेंज: Xiaomi SU7 में Xiaomi की हाइपरइंजन V6s प्लस मोटर है, जिसका आरपीएम 22,000 है। यह ईवी सिर्फ 3.08 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं टॉप स्पीड 265 किमी प्रति घंटे है। रेंज की बात करें तो सिंगल चार्ज में CLTC कंडीशन में स्टैंडर्ड वेरिएंट 720 किमी, प्रो वेरिएंट 902 किमी और मैक्स वेरिएंट 835 किमी की दूरी तय कर सकता है। फास्ट चार्जिंग के जरिए 15 मिनट में 670 किमी तक की रेंज मिल सकती है। यह ईवी करीब 12 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
स्मार्ट फीचर्स: यह ईवी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 और एनवीडिया ड्राइव एजीएक्स थोर चिप्स से लैस फोर-इन-वन कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म के साथ आती है। यह LiDAR, कैमरों और रडार के साथ एसिस्टेड ड्राइविंग का सपोर्ट करता है। शाओमी का एक्सएलए आर्किटेक्चर वॉइस-कंट्रोल्ड ड्राइविंग फंक्शन्स का सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए 2,200 MPa स्टील से तैयार रेनफोर्स्ड बॉडी स्ट्रक्चर, 9 एयरबैग और एक्स्ट्रीम कंडीशन में आग या विस्फोट से बचाव के लिए नया डिजाइन किया गया बैटरी सिस्टम शामिल हैं। स्मार्ट चेसिस 2.0 में मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स और एडजस्टेबल हाइट के साथ एडैप्टिव सस्पेंशन है। स्टीयरिंग और ब्रेकिंग सिस्टम पहले से बेहतर किया गया है। वेट रोड डिटेक्शन और एंटी-स्लिप कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं।
इंटीरियर: इंटीरियर की बात करें तो अधिकतर सॉफ्ट-टच फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। स्टीयरिंग व्हील पर नैप्पा लेदर है। वहीं कंट्रोल और स्पीकर ग्रिल्स पर मेटल एक्सेंट हैं। इसमें 4 इंटीरियर थीम और 3,636 मिमी का रैपराउंड एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम है, जिसमें मल्टी-जोन कंट्रोल और म्यूजिक और ड्राइव मोड के साथ सिंक्रोनाइजेशन की सुविधा मिलती है। ड्राइवर के लिए 18 वे पावर एडजस्टमेंट, स्टैंडर्ड वेंटिलेशन और हीटिंग शामिल हैं। फ्रंट पैसेंजर सीट में मसाज फंक्शन के साथ ऑप्शनल जीरो-ग्रेविटी मोड है। रियर सीट्स में मोटा कुशन, 121 डिग्री तक बेहतर रिक्लाइनिंग और बेहतर सपोर्ट के लिए नए डिजाइन वाले हेडरेस्ट हैं। सभी डोर में एकॉस्टिक लैमिनेटेड ग्लास दिया गया है।
डिजाइन और एक्स्टीरियर: डाइमेंशन की बात करें तो इस सेडान की लंबाई 5 मीटर, चौड़ाई 2 मीटर और व्हीलबेस 3 मीटर है। यह ईवी 19 इंच से 21 इंच तक के 6 व्हील ऑप्शन में आती है। व्हीकल में 105 लीटर का इलेक्ट्रिक फ्रंट ट्रंक है जो ऐप कंट्रोल, वॉइस कमांड और प्रॉक्सिमिटी एक्सेस के जरिए ओपन हो सकता है। वॉटरड्रॉप हेडलाइट्स और हेलो टेललाइट्स जैसे सिग्नेचर एलिमेंट्स दिए हैं। एक्सटीरियर में डिटेलिंग और कस्टमाइजेशन पर ध्यान दिया गया है। यह कार 9 कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें तीन नए कलर कोस्टल ब्लू, ब्लेजिंग रेड और विरिडियन ग्रीन शामिल किए गए है। फ्रंट ग्रिल को नए सिरे से डिजाइन किया गया है, जिसमें 4D मिलीमीटर-वेव रडार है। बेहतर एयरफ्लो के लिए इसमें वाइड कूलिंग डक्ट्स शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन