मेज़ू एम3 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

मेज़ू एम3 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने प्रो 6 और एम3 नोट हैंडसेट पेश करने के बाद नया स्मार्टफोन एम3 पेश किया है। यह स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। चीन में मेज़ू एम3 में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,000 रुपये) है और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज की 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये)।

मेज़ू एम3 एक डुअल सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित फ्लाइम 5 ओएस पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 296 पीपीआई। मेज़ू एम3 में 1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ यूज़र के पास 2 या 3 जीबी रैम का विकल्प होगा।

मेज़ू एम3 का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 एपरचर, एलईडी फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। यह 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह भारतीय एलटीई बैंड को सपोर्ट करेगा या नहीं।

वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस जैसे अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मेज़ू एम3 का हिस्सा हैं। इस स्मार्टपोन को पावर देने का काम करेगी 2870 एमएएच की बैटरी। 132 ग्राम वज़न वाले इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 141.5x69.5x8.3 मिलीमीटर है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट और मैगनेटोमीटर शामिल हैं।

मेज़ू एम3 गोल्ड, ग्रे, व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि यह चीन के अलावा अन्य देशों में कब तक उपलब्ध होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »