'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन की शिपमेंट्स 6 प्रतिशत बढ़ी, Samsung का पहला स्थान बरकरार

चीन की स्मार्टफोन मेकर Oppo की शिपमेंट्स में लगभग 34 प्रतिशत की कमी हुई है। यह गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मार्च 2025 16:37 IST
ख़ास बातें
  • देश के स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत की है
  • Vivo ने लगभग 14 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है
  • इस वर्ष देश में स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग डबल-डिजिट में बढ़ सकती है

चीन की स्मार्टफोन मेकर Vivo ने लगभग 14 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है

पिछले वर्ष 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर छह प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इसके बाद चीन की Vivo है। देश से स्मार्टफोन्स के कुल एक्सपोर्ट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और सैमसंग की सुयंक्त तौर पर लगभग 94 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। इन दोनों कंपनियों को केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम का फायदा मिला है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में लगभग 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत की है। Vivo ने लगभग 14 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इसे ऑफलाइन बिक्री बढ़ाने और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में सुधार करने से मदद मिली है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Oppo की शिपमेंट्स में लगभग 34 प्रतिशत की कमी हुई है। यह गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। देश में Dixon स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर बन गई है। इसने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 
Advertisement

Tata Group की Tata Electronics वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 107 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पिछले वर्ष स्मार्टफोन्स की सबसे तेजी से बढ़ने वाली मैन्युफैक्चरर रही है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की वॉल्यूम में iPhone 15 और iPhone 16 का बड़ा योगदान रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स की इंटरनेशनल सप्लाई चेन में अपनी स्थिति को भी मजबूत किया है। 

देश में Xiaomi और Realme जैसे चीन के ब्रांड्स के लिए स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली DBG Technology ने डबल-डिजिट में ग्रोथ दर्ज की है। मौजूदा वर्ष में देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग डबल-डिजिट में बढ़ने का अनुमान है। स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में एपल की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ने की संभावना है। हाल ही में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn को कर्नाटक सरकार ने लगभग 6,970 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया है। देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में फॉक्सकॉन की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके पास भारत के साथ ही चीन में भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। फॉक्सकॉन जल्द ही कर्नाटक में आईफोन का असेंबलिंग प्लांट शुरू करेगी। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगभग दो करोड़ स्मार्टफोन्स की वार्षिक असेंबलिंग हो सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.