एलजी ज़ीरो मेटल बॉडी स्मार्टफोन लॉन्च, 4जी से है लैस

एलजी ज़ीरो मेटल बॉडी स्मार्टफोन लॉन्च, 4जी से है लैस
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने सितंबर महीने में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन क्लास को 399,300 दक्षिण कोरियाई वॉन (करीब 22,500 रुपये) में लॉन्च किया था। शुरुआत में इस हैंडसेट को एक्सक्लूसिव तौर पर कोरियाई मार्केट के लिए पेश किया गया था।

अब कंपनी ने अपने इस हैंडसेट का ग्लोबल वेरिएंट एलजी ज़ीरो के नाम से लॉन्च किया है। एलजी ने घोषणा की है कि एलजी ज़ीरो को इस हफ्ते ताइवान में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद एशिया, यूरोप और लेटिन अमेरिका के चुनिदा देशों में। अफसोस की बात यह है कि एलजी अपने ज़ीरो हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी स्थानीय लॉन्च के दौरान ही देगी।

एलजी ज़ीरो स्मार्टफोन की बड़ी खासियत यह है कि एलजी क्लास की तरह यह भी मेटल बॉडी डिवाइस है। एलजी के अन्य हैंडसेट की तरह इस डिवाइस में भी पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन रियर पैनल पर बने हुए हैं। हैंडसेट में एलजी का लोगो फ्रंट और बैकपैनल पर दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और कंपनी का दावा है कि यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी4 के इमेज सेंसर के साथ आएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी ज़ीरो में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी है 294 पीपीआई। कंपनी का कहना है कि हैंडसेट कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ आता है जिससे 3डी इफेक्ट मिलता है।

स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कंपनी ने बताया है कि एलजी ज़ीरो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यूज़र एफएम रेडियो को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142x71.8x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 147 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात करें तो एलजी क्लास में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन 2050 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »