एलजी क्लास स्मार्टफोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस

एलजी क्लास स्मार्टफोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन क्लास पेश किया है। इस हैंडसेट की कीमत 399,300 दक्षिण कोरियाई वॉन (करीब 22,500 रुपये) है। एलजी क्लास स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार से शुरू होगी।

दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने फिलहाल एलजी क्लास को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। स्मार्टफोन के गोल्ड, सिल्वर और ब्लू ब्लैक कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे।

एलजी क्लास एक मेटल बॉडी स्मार्टफोन है। एलजी के अन्य हैंडसेट की तरह इस डिवाइस में भी पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन रियर पैनल पर बने हुए हैं। हैंडसेट में एलजी का लोगो फ्रंट और बैकपैनल पर दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और कंपनी का दावा है कि यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी4 के इमेज सेंसर के साथ आएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी क्लास में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी है 294 पीपीआई। कंपनी का कहना है कि हैंडसेट कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ आता है जिससे 3डी इफेक्ट मिलता है।

स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कंपनी ने बताया है कि एलजी क्लास स्मार्टफोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर चलता है, लेकिन इसके वर्ज़न के बारे में जानकारी नहीं दी। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यूज़र एफएम रेडियो को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142x71.8x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 147 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात करें तो एलजी क्लास में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन 2500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »