LG Q6 भारत में 14,990 रुपये में लॉन्च, 5.5 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है इसमें

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने बुधवार को भारत में अपने एलजी क्यू6 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। LG Q6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 14,990 रुपये में उपलब्ध है।

LG Q6 भारत में 14,990 रुपये में लॉन्च, 5.5 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है इसमें
ख़ास बातें
  • LG Q6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध
  • 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में उपलब्ध कराया गया
  • एलजी के नए स्मार्टफोन पर अमेज़न पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने बुधवार को भारत में अपने एलजी क्यू6 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। LG Q6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 14,990 रुपये में उपलब्ध है। एलजी क्यू6 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 5.5 इंच का फुलविजन डिस्प्ले है।

मज़ेदार बात यह है कि एलजी के नए स्मार्टफोन पर अमेज़न पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आप सर्वाधिक 13,300 रुपये की छूट पा सकते हैं। वहीं, अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के तहत ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। ऐप से खरीदारी पर कैशबैक 15 फीसदी का है और वेबसाइट से खरीदारी करने पर 10 फीसदी। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मौज़ूद है।

कंपनी की फ्लैगशिप जी सीरीज की तरह क्यू सीरीज भी कई प्रीमियम फीचर के साथ आता है, लेकिन यह किफायती है। स्मार्टफोन में कंपनी ने एक फुलविज़न डिस्प्ले दिया है। कंपनी ने एलजी जी6 में सबसे पहले यह डिस्प्ले दिया था और इसमें 18:9 का रेशियो है। भारत में लॉन्च होने वाला एलजी क्यू6 का वेरिएंट दो सिम कार्ड वाला होगा। अमेज़न के मुताबिक, यह एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी क्यू6 में 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 5.5 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। एलजी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 32 जीबी की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के ज़रिए बढ़ाना भी संभव है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-बी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। इसका डाइमेंशन 142.5x69.3x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 149 ग्राम। बैटरी 3000 एमएएच की है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं।

याद रहे कि एलजी क्यू6 को LG Q6+ और LG Q6a के साथ लॉन्च किया गया था। एलजी क्यू6+, एलजी क्यू6 और एलजी क्यू6ए का डिज़ाइन एक जैसा है। इसके अलावा इनका डिज़ाइन भी एलजी जी6 की तरह है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, ergonomic design
  • Striking display
  • Feature-rich OS
  • Dedicated microSD slot
  • Competent rear camera
  • कमियां
  • Lacks fingerprint sensor
  • Battery life could be better
  • Average gaming performance
  • Mediocre front camera
  • Legacy USB connector
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »