LG Q6 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू: रिपोर्ट

LG ने बीते साल जुलाई में मिड-रेंज स्मार्टफोन LG Q6 को लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त यह हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आया था।

LG Q6 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • एलजी क्यू6 अब भी एंड्रॉयड नूगा पर चलता है
  • भारत में भी एलजी क्यू6 यूज़र को मिल सकता है यह अपडेट
  • यह फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आने वाला एलजी का सबसे सस्ता फोन है
विज्ञापन
LG ने बीते साल जुलाई में मिड-रेंज स्मार्टफोन LG Q6 को लॉन्च किया था। इसे अगस्त 2017 में भारत भी लाया गया। लॉन्च के वक्त यह हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आया था। वैसे, अभी तक एलजी के कई स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट नहीं मिला है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि एलजी क्यू6 के लिए यह अपडेट रोलआउट हो गया है। दक्षिण कोरियाई मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनिंदा LG Q6 यूज़र को एंड्रॉयड ओरियो का ओटीए अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

kbench पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में LG Q6 यूज़र को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट ओवर द एयर भेजा जा रहा है। चेंजलॉग से पता चला है कि अपडेट DTS:X 3D सराउंड साउंड और नया कैमरा एलईडी विकल्प के साथ आएगा। अब जब अपडेट दक्षिण कोरिया में रिलीज हो गया है, उम्मीद है कि इसे जल्द ही अन्य मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, एलजी क्यू6 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन LG Q6a और LG Q6+ को इस अपडेट दिए जाने के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

लॉन्च के वक्त भारत में LG Q6 की कीमत 14,990 रुपये थी। इसे Amazon India पर उपलब्ध कराया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी क्यू6 में 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 5.5 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। एलजी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 32 जीबी की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के ज़रिए बढ़ाना भी संभव है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-बी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। इसका डाइमेंशन 142.5x69.3x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 149 ग्राम। बैटरी 3000 एमएएच की है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, ergonomic design
  • Striking display
  • Feature-rich OS
  • Dedicated microSD slot
  • Competent rear camera
  • कमियां
  • Lacks fingerprint sensor
  • Battery life could be better
  • Average gaming performance
  • Mediocre front camera
  • Legacy USB connector
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, Android Oreo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »