LG Q6 की कीमत होगी 20,000 रुपये से कम, गुरुवार को होगा लॉन्च

दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी द्वारा पिछले महीने लॉन्च किए क्यू सीरीज का एलजी क्यू6 हैंडसेट इस हफ्ते भारत आएगा। अमेज़न इंडिया ने इस हैंडसेट को 10 अगस्त को भारत में लॉन्च किए जाने का टीज़र जारी किया है।

LG Q6 की कीमत होगी 20,000 रुपये से कम, गुरुवार को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया ने 10 अगस्त को भारत में लॉन्च किए जाने का टीज़र जारी किया
  • एलजी क्यू6 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में बेचा जाएगा
  • जी सीरीज की तरह क्यू सीरीज भी कई प्रीमियम फीचर के साथ आता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी द्वारा पिछले महीने लॉन्च किए क्यू सीरीज का एलजी क्यू6 हैंडसेट इस हफ्ते भारत आएगा। अमेज़न इंडिया ने इस हैंडसेट को 10 अगस्त को भारत में लॉन्च किए जाने का टीज़र जारी किया है। LG Q6 की बिक्री भी इस दिन ही शुरू होगी। यह भी जानकारी दी गई है कि एलजी क्यू6 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में बेचा जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि ई-कॉमर्स साइट पर एलजी क्यू6 की कीमत को लेकर भी जानकारी दी गई है। कहा गया है कि यह 20,000 रुपये से कम में उपलब्ध होगा।

कंपनी की फ्लैगशिप जी सीरीज की तरह क्यू सीरीज भी कई प्रीमियम फीचर के साथ आता है, लेकिन यह किफायती है। स्मार्टफोन में कंपनी ने एक फुलविज़न डिस्प्ले दिया है। कंपनी ने एलजी जी6 में सबसे पहले यह डिस्प्ले दिया था और इसमें 18:9 का रेशियो है। भारत में लॉन्च होने वाला एलजी क्यू6 का वेरिएंट दो सिम कार्ड वाला होगा। यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी क्यू6 में 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 5.5 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। एलजी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 32 जीबी की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना भी संभव है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-बी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। इसका डाइमेंशन 142.5x69.3x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 149 ग्राम। बैटरी 3000 एमएएच की है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं।

याद रहे कि एलजी क्यू6 को LG Q6+ और LG Q6a के साथ लॉन्च किया गया था। एलजी क्यू6+, एलजी क्यू6 और एलजी क्यू6ए का डिज़ाइन एक जैसा है। इसके अलावा इनका डिज़ाइन भी एलजी जी6 की तरह है। एलजी क्यू6 की कीमत भारत में मिड-रेंज सेगमेंट वाली होगी। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अभी विस्तार से नहीं बताया है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, ergonomic design
  • Striking display
  • Feature-rich OS
  • Dedicated microSD slot
  • Competent rear camera
  • कमियां
  • Lacks fingerprint sensor
  • Battery life could be better
  • Average gaming performance
  • Mediocre front camera
  • Legacy USB connector
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »