एलजी जी5 में होगा स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, क्वालकॉम ने किया खुलासा

एलजी जी5 में होगा स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, क्वालकॉम ने किया खुलासा
विज्ञापन
एलजी ने अपने फ्लैगशिप एलजी जी5 स्मार्टफोन में हाई-एंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। ले मैक्स प्रो और शाओमी एमआई5 के बाद एलजी जी5 तीसरा ऐसा मोबाइल है जिसमें हाई-एंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 एसओसी प्रोसेसर है।

चिप बनाने वाली कंपनी ने ट्विटर पर पुष्टि करते हुए कहा, ''21 फरवरी को आ रहे एलजी जी5 और स्नैपड्रैगन 820 को मिस ना करें। '' 21 फरवरी को ही एमडब्ल्यूसी 2016 में एलजी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 को लॉन्च करेगी।

क्वालकॉम ने पिछले साल अपने नए स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर की घोषणा करते हुए कहा था कि नए प्रोसेसर से लैस डिवाइस 2016 के मध्य तक ही बाजार में आ पाएंगी। हाल ही में क्वालकॉम ने खुलासा किया था कि लेईको का ले मैक्स प्रो नए स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्ठफोन होगा। इसके बाद शाओमी भी अपने आने वाले फ्लैगशिप एमआई5 में नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ दूसरा मैन्युफैक्चरर बन गई।

स्नैपड्रैगन 820 पूरी तरह से नए क्वालकॉम केरियो सीपीयू के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि स्नैपड्रैगन 810 की तुलना में यह दो गुना तेजी से काम करेगा। यह कंपनी का पहला 64-बिट सीपीयू भी जिसमें एआरएमवी8-ए का प्रयोग किया गया है। स्नैपड्रैगन 810 में कंपनी ने नॉन कस्टम कॉरटेक्स-ए57 और कॉर्टेक्स-ए35 यूज किया था।

इसके अलावा नए स्नैपड्रैगन 820 में नया क्वलकॉम हेक्सागन 680 डीएसपी भी है जिसे लेकर दावा है कि इससे बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस में कई बड़े सुधार होंगे। बात करें एलटीई स्पीड की तो स्नैपड्रैगन 820 एलटीई कैटेगरी 12 में डाउनलोड स्पीड 600एमबीपीएस तक जा सकती है। एलटीई कैटेगरी 13 में अपलिंक स्पीड 150 एमबीपीएस तक होने का दावा है।  

दक्षिण कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने पुष्टि की है कि 21 फरवरी को फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 को लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस ट्रेड शो स्पेन के बार्सिलोना शहर में 22 से 25 फरवरी को आयोजित होगा।

अब तक मिली जानकारियों से इस हैंडसेट के डिजाइन और फ़ीचर का खुलासा हुआ है। एलजी जी5 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा। इसमें एलजी वी10 की तरह टिकर डिस्प्ले भी होगा।

जी5 में 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले होगा। याद रहे कि एलजी जी4 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। जी5 में 'मैजिक स्लॉट' होने की जानकारी सामने आई है, यह किसी हार्डवेयर एक्सपेंशन से संबंधित होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि टिकर डिस्प्ले का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 160x1040 पिक्सल है। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा।

एक रिपोर्ट में जी5 के रियर पैनल पर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होने की भी जानकारी सामने आई है। वैसे तो इंटरनेट पर एलजी जी5 में रेटिना स्कैनर की मौजूदगी को लेकर भी दावे किए गए हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट में इसका ज़िक्र नहीं है। जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी होगी जो जी4 में मौजूद 3000 एमएएच की तुलना में थोड़ी छोटी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  3. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  5. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज वाली Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
  9. iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत
  10. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »