• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत

iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत

iQOO Neo 10 के Alpine White और Asphalt Black वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये से शुरू है जिसमें फोन का 8 जीबी रैम, 256 जीबी कंफिग्रेशन आता है।

iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 10 के Alpine White और Asphalt Black वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये से शुरू है

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • iQOO Neo 10 के रियर में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा दिया गया है।
  • सेल 5 मई से शुरू होगी।
विज्ञापन

iQOO Neo 10 भारत में दो नए कलर्स में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फोन को एल्पाइन व्हाइट और एसफाल्ट ब्लैक में पेश किया है। इससे पहले यह इनफर्नो रेड और टाइटेनियम क्रोम कलर्स में आता था। नए दो कलर वेरिएंट्स अपने आप में इसे खास लुक देते हैं। एल्पाइन व्हाइट इसे क्लीन और फ्यूचरिस्टिक बनाता है। यहां लेजर एन्ग्रेविंग दी गई है जो इसे बेहद नया लुक देती है। वहीं, रोशनी के नीचे लाने पर इसमें स्टार ट्रेल देखे जा सकते हैं। इसी के साथ कंपनी ने फोन का इनहैंड एक्सपीरियंस भी अपग्रेड किया है। आइए जानते हैं डिटेल में नए iQOO Neo 10 के बारे में। 

iQOO Neo 10 New Color Variants Price

iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट्स एल्पाइन व्हाइट और एसफाल्ट ब्लैक में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने व्हाइट वेरिएंट में स्मूद टच दिया है और इसमें रोशनी में ले जाने पर स्टार ट्रेल्स भी नजर आते हैं। कहा गया है कि यह उंगलियों के निशानों को पड़ने से रोकता है। एस्फाल्ट ब्लैक वेरिएंट में कंपनी रेसट्रैक स्पीड थीम इस्तेमाल किया है। यह एक गहरी मैटे फिनिश के साथ पेश किया गया है। 

iQOO Neo 10 के Alpine White और Asphalt Black वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये से शुरू है जिसमें फोन का 8 जीबी रैम, 256 जीबी कंफिग्रेशन आता है। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम, 256 जीबी कंफिग्रेशन को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Axis Bank और SBI कार्ड से खरीद पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। Amazon.in और iQOO.com से ये खरीदे जा सकेंगे। सेल 5 मई से शुरू होगी। 

iQOO Neo 10 Specifications

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिलता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और 360Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। फोन में 5500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस है जो कि 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म पर बना है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 बेस्ड Origin OS 6 पर रन करता है। 

iQOO Neo 10 के रियर में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 1/1.95 इंच का Sony IMX882 सेंसर है। फोन OIS सपोर्ट करता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। यह 4K 60 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी दी गई है। यह USB Type-C पोर्ट के साथ आता है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। फोन के डाइमेंशन 163.72×75.88×8.09mm हैं, और वजन 206 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP65-rated design
  • Bright 144Hz display with excellent touch sensitivity
  • Capable primary camera
  • Excellent battery life with very fast charging
  • Good gaming performance
  • Remains cool when stressed
  • कमियां
  • Design could have been more exciting
  • Poor ultrawide camera performance
  • Ultrawide video capture limited to 1080p 30fps
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »