Moto G37 और Moto G37 Power में प्रोसेसर के तौर पर 6 nm MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
Photo Credit: Motorola
इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola ने G सीरीज को दो स्मार्टफोन्स को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। Moto G37 और Moto G37 Power में प्रोसेसर के तौर पर 6 nm MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Moto G37, Moto G37 Power का प्राइस
ये स्मार्टफोन्स जर्मनी में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Moto G37 के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 249 यूरो (लगभग 27,700 रुपये) का है। Moto G37 Power के 4 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 279 यूरो (लगभग 31,000 रुपये) का है। Moto G37 को Pantone Nautical Blue, Pantone Fuchsia Red और Pantone Impenetrable और Moto G37 Power को Pantone Nautical Blue, Pantone Impenetrable और Pantone Capri कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Moto G37 के स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ LCD पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 GPU दिया गया है। इसकी स्टोरज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G37 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और लाइट एंड फ्लिकर के साथ इंटीग्रेटेड सेंकेडरी कैमरा है। यह Android 16 पर चलता है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Moto G37 की 5,200 mAh की बैटरी 20 W TurboPower चार्जिंग और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Moto G37 Power के स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में Moto G37 के समान ऑपरेटिंग सिस्टम, डिस्प्ले, चिपसेट और रियर कैमरा यूनिट है। Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 78 घंटे तक चल सकती है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 166.23 x 76.50 x 8.89 mm और भार लगभग 215 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!