Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!

यह फोन Dimensity 9600 सीरीज के चिपसेट से लैस हो सकता है।

Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X10 में 8000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • Find X10 में 6.59 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले मिल सकता है।
  • फोन में धांसू कैमरा बताया जा रहा है।
  • फोन में 8000mAh की धांसू बैटरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

Oppo Find X10 के लॉन्च से पहले चर्चाएं तेज हो गई हैं। फोन को लेकर लगातार एक के बाद एक लीक्स सामने आ रहे हैं। अधिकतर अपडेट्स चीनी लीकर्स की तरफ से मिल रहे हैं जिसमें लेटेस्ट अपडेट फोन की डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा के बारे में काफी कुछ बताता है। कंपनी ने इससे पहले 2025 में अपना धांसू कैमरा फोन Oppo Find X9 लॉन्च किया था। अपकमिंग Oppo Find X10 उसी का सक्सेसर होगा जिसके कैमरा को लेकर अभी से बड़े दावे किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं Oppo Find X10 के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Oppo Find X10 के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। Weibo पर चीन के जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू की तरफ से यह लीक सामने आ रहा है। Weibo पर टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि Oppo Find X10 में 6.59 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 165Hz का सुपर स्मूद रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। फोन का डिस्प्ले पैनल फ्लैट होने वाला है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। 

फोन में 8000mAh की धांसू बैटरी देखने को मिल सकती है। जिसके साथ में कंपनी वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, और रीवर्स वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। यह फोन Dimensity 9600 सीरीज के चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन के साथ कंपनी धूल और पानी से बचाव के लिए कई तरह की IP सर्टिफिकेशन दे सकती है। फोन में धांसू कैमरा बताया जा रहा है जिसकी चर्चा लॉन्च से पहले शुरू हो गई है। 

Oppo Find X10 को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा खुलासा किया गया है कि फोन में 200MP का मेन कैमरा होगा जिसमें 1/1.4 इंच का सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन में कंपनी 200 मेगापिक्सल, या फिर 64 मेगापिक्सल का एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दे सकती है। इसमें 1/1.56 इंच या 1/2 इंच का सेंसर मिल सकता है। सेल्फी कैमरा के बारे में अभी अपडेट नहीं दिया गया है। लेकिन लीक हुए स्पेसिफिकेशंस बताते हैं कि यह फोन इससे पहले आए Oppo Find X9 से कई कदम आगे हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »