एलजी जी5 में होगा डुअल रियर कैमरा, तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

एलजी जी5 में होगा डुअल रियर कैमरा, तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक
विज्ञापन
एलजी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 की पहली झलक देखने को मिली है। एक रेडिट यूज़र ने इस स्मार्टफोन की तस्वीर फोरम पर पोस्ट की और साथ में स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया गया। हालांकि, बाद में इस तस्वीर को हटा लिया गया। रेडिट यूज़र ने दावा किया कि उसने प्रोटोटाइप यूनिट की तस्वीर साझा की है।

कथित तौर पर लीक गए एलजी जी5 की पूरी बॉडी एल्यूमीनियम की होगी और यह नॉन-रीमूवेबल बैटरी के साथ आएगा। हैंडसेट में सिम और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए स्लॉट दायीं तरफ मौजूद होंगे। इसमें टॉप पर आईआर ब्लास्टर भी मौजूद है। जी5 में 5.3 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होने की जानकारी दी गई है जो हाल में आई एक रिपोर्ट से साथ मेल नहीं खाती। पुरानी रिपोर्ट में हैंडसेट में 5.6 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले होने का दावा किया गया था। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट हैंडसेट को पावर देने का काम करेगा और इसके साथ मौजूद होगा 3 जीबी का रैम व एड्रेनो 530 जीपीयू।
 
lg g5 rear camera closeup leaked reddit

लीक हुई तस्वीर से पता चला है कि हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। हार्ट रेट सेंसर भी मौजूद है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। रेडिट यूज़र ने आइरिस स्कैनर का ज़िक्र नहीं किया है, हालांकि इस संबंध में खुलासे पहले हो चुके हैं। रेडिट यूज़र ने यह दावा ज़रूर किया कि रियर पैनल पर मौजूद पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा, एलजी वी10 की तरह। अन्य फ़ीचर में यूएसबी टाइप-सी, बॉटम फायरिंग स्पीकर और प्रेशर सेंसर शामिल हैं।

इस हैंडसेट को फरवरी में लॉन्च किए जाने का दावा किया जा चुका है। सबसे अहम बात यह है कि ये सिर्फ कयास हैं। एलजी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इन दावों की विश्वसनीयता की पुष्टि हम नहीं कर सकते।

याद दिला दें कि 2015 में लॉन्च किए गए एलजी जी4 को सबसे पहले अप्रैल में पेश किया गया था। भारत में इसकी बिक्री जून महीने में 51,000 रुपये में शुरू हुई थी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »