एलजी जी5 की डिजाइन और कीमत का खुलासा, 'लाइट' वेरिएंट भी हुआ लिस्ट

एलजी जी5 की डिजाइन और कीमत का खुलासा, 'लाइट' वेरिएंट भी हुआ लिस्ट
विज्ञापन
एमडब्ल्यूसी 2016 शुरू होने से लगभग एक हफ्ते पहले एलजी जी5 की तस्वीरें लीक हो गई हैं। इस स्मार्टफोन के कई फीचर भी लीक हो गए हैं। हैंडसेट की तीन तस्वीरें लीक हुई हैं। नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने बताया है कि उन्होंने एलजी जी5 को वास्तविक तौर पर देखा है। इस हैंडसेट के 'लाइट' वेरिएंट को भी बेंचमार्क वेबसाइट जीएफएक्सबेंच पर लिस्ट किया गया है।

फोन के लॉन्च इवेंट से पहले ही दुबई की ई-कॉमर्स वेबसाइट डूबिजल पर एक यूजर एलजी जी5 को बेचने की कोशिश कर रहा है।  इस शख्स ने स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पैनल के साथ तीन तस्वीरों को भी साइट पर अपलोड किया है। इस पोस्ट में हैंडसेट में वैलिड आईएमईआई और ओरिजिनल पैकिंग होने की बात कही गई है। जी5 को इससे पहले लगभग 46,500 रुपये के आसपास की कीमत में लिस्ट किया गया था।

लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि एलजी जी5 में पूरी तरह से मेटल बॉडी दी गई है। खास बात है कि बैक पैनल में एक अलग लेआउट है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी दिख रहा है जबकि दूसरे सेंसर को बीच में जगह दी गई है। कैमरा के बिल्कुल नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। पैनल के सबसे नीचे की तरफ साफ-साफ अक्षरों में जी5 लिखा देखा जा सकता है।

अगले हिस्से में एलजी जी5 में पहले की अपेक्षा में ज्यादा बड़ा स्क्रीन दिख रहा है। ऊपरी हिस्से की बात करें तो यहां स्पीकर के साथ फ्रंट कैमरे को जगह मिली है, जबकि कंपनी के लोगो को सबसे नीचे रखा गया है।

टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने ट्विटर पर दावा किया कि उन्होंने एलजी जी5 स्मार्टफोन देखा है और वह फोन में सेकंडरी डिस्प्ले होने का दावा कर सकते हैं। हालांकि, अभी सेकंडरी डिस्प्ले को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन अनुमान है कि यह एलजी वी10 में दिए गए टिकर डिस्प्ले की तरह ही होगा।  हालांकि, लीक हुई तस्वीरों में टिकर डिस्प्ले नहीं नज़र आ रहा है। ब्लास के मुताबिक, इस हैंडसेट में वाइड-एंगल डुअल लेंस कैमरा हैं जिसे तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। उन्होंने बताया है कि एलजी जी5 में कैमरा सेटअप एलजी एक्स कैम स्मार्टफोन की तरह ही है। एलजी एक्स कैम को हाल ही में लॉन्च किया गया था।

एक अलग रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी जी5 का एक 'लाइट' वर्जन भी है जिसे बेंचमार्क वेबसाइट जीएफएक्सबेंच पर लिस्ट किया गया है। इसे एलजी एच840 कोडनेम दिया गया है। इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो होगा। इस फोन में 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले दी गई है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर क्वालकोम प्रोसेसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसमें 7 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 को एमडब्ल्यूसी 2016 के मौके पर कंपनी द्वारा 21 फरवरी को आयोजित किए जा रहे इवेंट में लॉन्च किया जाना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  2. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  3. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  4. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  5. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  6. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  7. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  8. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  10. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »