लेनोवो फैब 2 प्लस आज भारत में होगा लॉन्च

लेनोवो फैब 2 प्लस आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • लेनोवो फैब 2 प्लस को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था
  • इस फोन में रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है
  • इस फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है
विज्ञापन
लेनोवो फैब 2 प्लस को इसी साल आयोजित हुए कंपनी के टेक वर्ल्ड इवेंट में लेनोवो फैब 2 और लेनोवो फैब 2 और लेनोवो फैब 2 प्रो के साथ पेश किया गया था। लेनोवो फैब 2 प्लस स्मार्टफोन फैब 2 का प्रीमियम वेरिएंट है और इसकी कीमत 299 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) रखी गई है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो लेनोवो फैब 2 प्लस में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है और उसके दायीं तरफ नीचे एक डुअल कैमरा मॉड्यूल है। इसमें 6.4 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी8783 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए मालीटी720 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो फैब 2 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की वाइब यूआई स्किन दी गई है। यह फोन हाइब्रिड डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.0, आईएसपीएस और 1.34 माइक्रोन पिक्सल के साथ 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी लेने के लिए अपर्चर एफ/2.2 और 1.4 माइक्रोन पिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

इस फोन में 4050 एमएएच की बैटरी है और वज़न 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। लेनोलो फैब 2 प्लस शैंपेन गोल्ड व गनमेंटल ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well
  • Audio quality is good
  • Camera is good for macros
  • कमियां
  • Heavy and unwieldy size
  • Heats up quickly
  • Weak CPU performance
  • Battery life could be better
  • Dual-camera feels gimmicky
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी8783
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »