इस स्मार्टफोन में 3 GB का RAM है और इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 3 GB तक बढ़ाया जा सकता है
इसमें सिक्योरिटी के लिए् साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava ने गुरुवार को देश में Yuva Smart 2 को लॉन्च किया है। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Unisoc चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि Lava Yuva Smart 2 के 3 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 6,099 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Crystal Gold और Crystal Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Lava ने कहा है कि इस स्मार्टफोन की डोरस्टेप पर डिलीवरी की जाएगी। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है।
Lava के Yuva Smart 2 में 6.75 इंच टचस्क्रीन HD+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc 9863a चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3 GB का RAM है और इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 3 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 GB की स्टोरेज है। Lava Yuva Smart 2 में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली 13 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए् साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
पिछले महीने Lava ने Play Ultra 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। इसमें 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Play Ultra 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है। Lava Yuva Smart 2 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को 83 मिनटों में पूरी तरह चार्ज हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग