Lava Storm 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 15,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट से आगामी स्मार्टफोन के Lava Storm 5G होने की पुष्टि हो रही है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by जैसमीन जोस, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2023 20:33 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने नवंबर में Lava Blaze 2 5G को पेश किया था
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 है
  • Lava की एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Lava ने हाल ही में भारत में एंट्री-लेवल का Yuva 3 Pro लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में Unisoc T616 SoC चिपसेट, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने नवंबर में Lava Blaze 2 5G को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 है। Lava की एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की भी तैयारी है। 

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें तूफान की एक इमेज है और इसके नीचे लिखा है, "कमिंग सून।" एक अन्य पोस्ट में Lava ने 'तूफान' की थीम के  साथ आसमान में बिजली कड़कने का एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। Lava की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट पर भी भी बिजली कड़कने की एक इमेज के साथ लिखा है, "कमिंग सून।" हालांकि, ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट से आगामी स्मार्टफोन के Lava Storm 5G होने की पुष्टि हो रही है। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन के बैक पैनल का टीजर है। इसके टॉप पर बाएं कोने में दो अलग सर्कुलर कैमरा यूनिट वर्टिकल तरीके से लगी हैं। इसके साथ एक सर्कुलर LED यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन के बाहरी हिस्से पर वॉल्यूम रॉकर्स और दाएं कोने पर पावर बटन है। 
Advertisement

टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC दिया जा सकता है। हाल ही में लॉन्च किए गए Lava Blaze 2 5G के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 9,299 रुपये, 6 GB + 128 GB का 10,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 11,099 रुपये है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Lava ने सितंबर में Blaze 2 Pro को लॉन्च किया था। इसमें 5,000 mAh की बैटरी है जो 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे तीन कलर्स और 8 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके RAM को इनबिल्ट स्टोरेज के इस्तेमाल से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 9,999 रुपये है। इसे Thunder Black, Swag Blue और Cool Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.