Lava जल्द लॉन्च करेगी 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, AI फीचर्स के साथ नया स्मार्टफोन

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में AI से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं
  • इसमें रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है
  • हाल ही में कंपनी ने Blaze Duo 5G को पेश किया था

इस स्मार्टफोन में एक सर्कुलर LED फ्लैश यूनिट दी जा सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Lava ने स्मार्टफोन का टीजर दिया है। कंपनी ने इसके जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। हालांकि, इसके मॉडल या लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले के ऊपर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट है। नए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा AI फीचर्स के साथ होगा। इसमें रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एक सर्कुलर LED फ्लैश यूनिट दी जा सकती है। 
Advertisement

हाल ही में कंपनी ने Blaze Duo 5G को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले दिया गया है। इसके 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 3D कर्व्ड AMOLED मेन डिस्प्ले और 1.58 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7025 है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Blaze Duo की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन में  सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसका भार लगभग 186 ग्राम का है। Blaze Duo को ब्लू और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। Lava की Agni सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस वर्ष की पहली छमाही में देश में 5G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 60 प्रतिशत बढ़ी हैं। अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियों ने इस सेगमेंट में नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। पहली छमाही में 5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स की सभी शिपमेंट्स में 5G डिवाइसेज की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.