64MP कैमरा वाले Lava Blaze Duo की सेल शुरू, मिल रहा Rs 2000 का डिस्‍काउंट!

लावा के दो डिस्‍प्‍ले वाले नए स्‍मार्टफोन Lava Blaze Duo की सेल आज से शुरू हो गई है।

64MP कैमरा वाले Lava Blaze Duo की सेल शुरू, मिल रहा Rs 2000 का डिस्‍काउंट!

Blaze Duo 5G में 6.67-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED मेन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • लावा के 2 डिस्‍प्‍ले वाले स्‍मार्टफोन की सेल शुरू
  • Lava Blaze Duo के दाम 20 हजार रुपये से कम
  • HDFC कार्ड पर लिया जा सकता है डिस्‍काउंट
विज्ञापन
Lava Blaze Duo Sale Offers : लावा के दो डिस्‍प्‍ले वाले नए स्‍मार्टफोन Lava Blaze Duo की सेल आज से शुरू हो गई है। दो डिस्‍प्‍ले का मतलब यह नहीं कि डिवाइस फोल्‍डेबल है। इसमें मेन डिस्‍प्‍ले के अलावा बैक साइड में कैमरा मॉड्यूल के साथ एक और छोटा डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो कई तरह से काम में आएगा। कंपनी ‘लावा अग्‍न‍ि' सीरीज में भी ऐसा ही फोन ला चुकी है और Blaze सीरीज उसी को कॉपी करता हुआ नजर आता है। यह फोन दो कलर्स ब्‍लू और वाइट में उपलब्‍ध है। 

Lava Blaze Duo Price in India , offers  

Lava Blaze Duo के 6GB + 128GB मॉडल के दाम 16,999 रुपये हैं। इसका 8GB + 128GB मॉडल 17,999 रुपये में Amazon.in पर उपलब्‍ध है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स के जरिए 20 से 22 दिसंबर तक खरीदारी करने पर 2 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिलेगा। इससे बेस मॉडल की कीमत 14999 रुपये हो जाती है।
 

Lava Blaze Duo 5G specifications

डुअल-सिम Lava Blaze Duo 5G को Android 14 के साथ शिप किया जाएगा। लावा का कहना है कि हैंडसेट को भविष्य में Android 15 का अपडेट दिया जाएगा। हालांकि, सटीक समय नहीं बताया गया है। Blaze Duo 5G में 6.67-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED मेन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, रियर पैनल पर एक छोटा 1.58-इंच (228x460 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। हैंडसेट MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें एक 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक 2-मेगापिक्सल सेकेंडरी शूट शामिल है। आगे की तरफ फोन में एक 16-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।

Lava Blaze Duo 5G में USB Type-C पोर्ट शामिल है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W आउटपुट सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। कंपनी का दावा है कि धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए हैंडसेट को IP64 रेटिंग मिली है। इसकी मोटाई 8.45 mm और वजन 186 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »