Lava Blaze Duo 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 

Lava Blaze Duo 3 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर शेप वाला कैमरा आइलैंड मिलेगा

Lava Blaze Duo 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 

Photo Credit: Lava

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का मेन डिस्प्ले और 1.6 इंच का रियर डिस्प्ले है
  • Lava Blaze Duo 3 के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
विज्ञापन

देश की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का नया हैंडसेट जल्द लॉन्च किया जाएगा। Lava Blaze Duo 3 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7060 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Lava Blaze Duo 5G की जगह ले सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Lava ने बताया है कि देश में नए स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Lava Blaze Duo 3 की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का मेन डिस्प्ले और 1.6 इंच का रियर डिस्प्ले है। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में है। इसका डिजाइन Lava Blaze Duo 5G के लगभग समान है। 

Lava Blaze Duo 3 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर शेप वाला कैमरा आइलैंड है। इसका रियर डिस्प्ले कैमरा यूनिट के साथ है। इसकी रियर स्क्रीन पर यूजर्स को नोटिफिकेशंस और ऐप्स का एक्सेस मिलेगा और सेल्फी भी ली जा सकेगी। एमेजॉन पर लिस्टिंग से Lava Blaze Duo 3 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ AMOLED मेन डिस्प्ले 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 1.6 इंच का रियर डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 

आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा है। Lava Blaze Duo 3 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, GPS, Bluetooth और BeiDou के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Lava Blaze Duo 5G में 6.67 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड AMOLED मेन डिस्प्ले और रियर में 1.58-इंच AMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट है। Lava Blaze Duo 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »