Lava Blaze Duo 3 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा है। Lava Blaze Duo 3 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, GPS, Bluetooth और BeiDou के विकल्प होंगे। Lava Blaze Duo 3 की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।