Lava Blaze Duo 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ AMOLED मेन डिस्प्ले 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 1.6 इंच का रियर डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा है। Lava Blaze Duo 3 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।