JioBharat J1 4G हुआ लॉन्च, 2.8 इंच डिस्प्ले, प्राइस 1,799 रुपये

इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है। यह डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध है। इसमें 2.8 इंच डिस्प्ले दिया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 19:58 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कंपनी के स्पेशल JioBharat प्लान के लिए सपोर्ट है
  • इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है
  • JioBharat J1 4G में 2,500 mAh की बैटरी दी गई है

इसमें JioTV, JioCinema और JioPay जैसी एप्लिकेशंस प्री-इंस्टॉल्ड हैं

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio ने फीचर फोन JioBharat J1 4G को लॉन्च किया है। इसमें कंपनी के स्पेशल JioBharat प्लान के लिए सपोर्ट है। इसमें JioTV, JioCinema और JioPay जैसी एप्लिकेशंस प्री-इंस्टॉल्ड हैं। इस मोबाइल में एक रियर कैमरा यूनिट भी है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने JioBharat B1 4G को पेश किया था। JioBharat J1 4G का प्राइस 1,799 रुपये का है। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है। यह डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध है। इसमें 2.8 इंच डिस्प्ले दिया गया है। यह मोबाइल फिजिकल कीपैड के साथ है और इसमें कॉल आंसर और रिजेक्ट बटंस हैं। यह Threadx RTOS पर चलता है। इसमें 0.13 GB की स्टोरेज और बढ़ाई जा सकने वाली 128 GB तक की मेमोरी है। Reliance Jio ने 123 रुपये का 4G रिचार्ज प्लान भी पेश किया है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रति महीने 14 GB का डेटा मिलेगा। 
Advertisement

इस मोबाइल में प्री-इंस्टॉल्ड JioTV ऐप के इस्तेमाल से यूजर्स रीजनल चैनल्स सहित 450 से अधिक चैनल्स को एक्सेस कर सकेंगे। इसके अलावा JioPay ऐप का इस्तेमाल कर UPI ट्रांजैक्शंस की जा सकेंगी। JioBharat J1 4G में 2,500 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 3.5 mm का ऑडियो जैक है। इस मोबाइल का साइज 135 x 56 x 16 mm और भार लगभग 122 ग्राम का है। इसके रियर में डिजिटल कैमरा से यूजर्स QR कोड्स को स्कैन कर सकेंगे। 

Reliance Jio की अगले वर्ष स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हो सकती है। बिलिनेयर मुकेश अंबानी की इस कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 112 अरब डॉलर का हो सकता है। यह इसकी पैरेंट कंपनी Reliance Industries (RIL) की तुलना में 7-15 प्रतिशत अधिक है। हाल ही में ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने एक नोट में बताया है था रिलायंस जियो का फोकस मॉनेटाइजेशन और सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने पर है। इस नोट में कहा गया है, "अगले वर्ष इस कंपनी की लिस्टिंग की संभावना है।" रिलायंस की ओर से Jio Financial Services की तरह Jio को अलग करने या इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने का फैसला किया जा सकता है। Jefferies ने बताया कि इसे अलग करने या लिस्टिंग कराने का फैसला अलग करने में पूरी वैल्यू अनलॉक होने से और कम कंट्रोलिंग स्टेक के साथ संतुलन बनाने पर निर्भर होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.