iQoo की बड़े डिस्प्ले के साथ Neo 9s को लॉन्च करने की तैयारी

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (2,800 x 1,260 पिक्सल) डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा हो सकते हैं

iQoo की बड़े डिस्प्ले के साथ Neo 9s को लॉन्च करने की तैयारी

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ SoC हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा दिए जा सकते हैं
  • इसके साथ Neo 9s Pro+ को भी लाया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo ने कुछ महीने पहले Neo 9 Pro को लॉन्च किया था। कंपनी की जल्द Neo 9s Pro को पेश करने की योजना है। इसके साथ Neo 9s Pro+ को भी लाया जा सकता है। Neo 9s Pro के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिल है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Neo 9s Pro में बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ SoC हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (2,800 x 1,260 पिक्सल) डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा हो सकते हैं। इस टिप्सटर ने कहा है कि Neo 9s Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। पिछले वर्ष देश में लॉन्च किए गए iQoo 12 में भी यह प्रोसेसर था। 

कंपनी का Z9x 5G भी अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होने की पुष्टि की गई है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया था। देश में iQoo की यूनिट के CEO, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Z9x 5G को 16 मई को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस पोस्टर में इस स्मार्टफोन के बैक डिजाइन का भी खुलासा किया गया है। यह लाइट ग्रीन कलर में है। इसके बाएं कोन पर टॉप में कैमरा मॉड्यूल कुछ उठा हुआ है। इसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है। इसके दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स हैं। iQoo Z9x 5G को चीन में Snapdragon 6 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। 

इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.72 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent hardware performance
  • Reliable battery life, fast charging
  • Good primary camera
  • Bright AMOLED screen
  • Decent software support
  • कमियां
  • Weaker ultrawide-angle camera
  • Fingerprint sensor could be faster
  • V-Appstore notification spam must be manually disabled
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »