इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Z11S को भी 18 अगस्त को चीन में पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO Neo 11 Ultra में 9,100 mAh की बैटरी दी जाएगी
Photo Credit: iQOO
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट मिलेगा
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। iQOO Neo 11 Ultra में 2K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Z11S को भी 18 अगस्त को चीन में पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO Neo 11 Ultra में 9,100 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा। इसका डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन की पेशकश करेगा और इसमें पांच प्रतिशत से कम हानिकारक ब्लू लाइट होगी। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट मिलेगा।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि iQOO Neo 11 Ultra में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह F2 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल वाला पहला स्मार्टफोन होगा। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा। इसका डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन की पेशकश करेगा और इसमें पांच प्रतिशत से कम हानिकारक ब्लू लाइट होगी। इसमें 'सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट 2.0' का नया फीचर भी होगा जिससे बेहतर आई प्रोटेक्शन के लिए अधिक नेचुरल लाइट मिलने का दावा किया गया है।
हाल ही में चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर iQOO Neo 11 Ultra को मॉडल नंबर - MT6993M के साथ देखा गया था। इस स्मार्टफोन के लिए 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। iQOO Neo 11 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500M दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले है।
iQOO Neo 11 Ultra में 9,100 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Neo 11 Ultra में रियर पैनल पर '3D फ्लोइंग लाइट इफेक्ट' होगा। इस स्मार्टफोन में मैट फिनिश के साथ मेटल का फ्रेम दिया जाएगा। इसके डिस्प्ले की न्यूनतम ब्राइटनेस 1 निट की होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!