EO Finder: Ethanol Free Fuel ऐप से शुद्ध पेट्रोल का पता लगाय जा सकता है।
Photo Credit: Pexels/Jibin Yesudasan
इथेनॉल मिक्स E20 Petrol को लेकर मार्केट में बहुत चर्चा चल रही है।
इथेनॉल (Ethanol) मिक्स E20 Petrol को लेकर मार्केट में बहुत चर्चा चल रही है। लोगों का कहना है कि इससे वाहनों की माइलेज गिर रही है और इंजन के कुछ पार्ट्स में भी खराबी आ रही है। ऐसे में लोग शुद्ध पेट्रोल की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, यह आसानी से पता नहीं चल पाता है कि प्योर पेट्रोल कहां मिलेगा। अगर आप भी शुद्ध पेट्रोल की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से पता लगा सकते हैं, जिसमें आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा। XP100 पेट्रोल, Power 100 और Speed 100 इथेनॉल-फ्री ग्रेड हैं। वहीं इस ऐप के जरिए E20, E85 और E100 कहां मिलते हैं, इसका भी पता लगा सकते हैं। आइए शुद्ध पेट्रोल खोजने वाली ऐप के बारे में विस्तार से जानते है।
EO Finder: Ethanol Free Fuel ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप का इस्तेमाल फ्री में किया जा सकता है। इससे आप अपने नजदीक मौजूद पेट्रोल पंप का पता लगा सकते हैं कि शुद्ध पेट्रोल की सप्लाई कर रहा है। इसके अलावा आप इस ऐप से कॉल करके उस पेट्रोल पंप पर जाने से पहले सटीक उपलब्धता का भी पता लगा सकते हैं।
ऐप खोलने के बाद आपको ऐप में नजदीकी पेट्रोल पंप को मैप में देखना है। उसके बाद अपना फ्यूल ग्रेड खोजना है। इसमें आपको साइन इन, ओटीपी आदि की जरूरत भी नहीं होगी। E0 Finder ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे कि IOCL, BPCL, HPCL आदि के आउटलेट लोकेटर से पब्लिक लेवल पर उपलब्ध फ्यूल स्टेशन का डेटा एकत्रित करता है। उसके मैनेज करने के बाद एक इंटरैक्टिव मैप पर दिखाता है, जिससे यूजर्स ग्रेड के आधार पर फिल्टर कर सकते हैं। लिस्टिंग में यह जानकारी होती है कि डाटा कहां से लिया गया है और आखिरी बार कब कन्फर्म हुआ।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता