iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!

iQOO Z11 में 12GB तक रैम मिलने वाली है। यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा।

iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!

Photo Credit: iQOO

iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा, इसमें 6.8-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा।

ख़ास बातें
  • कि iQOO Z11 में 6.8-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा।
  • iQOO Z11 कई AI फीचर्स से लैस होकर आने वाला है।
  • फोन भारत में दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होने वाला है।
विज्ञापन

iQOO Z11 का लॉन्च अब हफ्ते भर दूर रह गया है। फोन भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी इसके कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर चुकी है। फोन में 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 93.82% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो होगा। फोन में काफी स्लिम बेजल्स होंगे। फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। साथ में 12GB तक रैम भी होगी। अब इसकी प्राइसिंग लॉन्च से पहले रिवील हो गई है। 

iQOO Z11 Price Leaked

iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा जिसके पहले इसकी कीमत लीक हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन को कंपनी 40 हजार रुपये के अंदर लॉन्च करेगी। हालांकि खबर लिखने के समय कंपनी के अधिकारिक X हैंडल से इस पोस्ट को हटा लिया गया था। लेकिन फोन के कई स्पेसिफिकेशंस कंपनी टीजर्स में कंफर्म कर चुकी है। 

iQOO Z11 Specifications in India

iQOO Z11 के टीजर्स से पता चलता है कि iQOO Z11 में 6.8-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। इसका रिजॉल्यूशन 1.5K बताया गया है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.82 प्रतिशत होगा। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी। कंपनी ने लॉन्च से पहले खुलासा कर दिया है कि iQOO Z11 कई AI फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। फोन भारत में दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होने वाला है। 

iQOO Z11 में 12GB तक रैम मिलने वाली है। इसमें 6GB रैम, 8GB रैम, 12GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo की पावर दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा। स्मार्टफोन भारत में सेलेस्टियल ब्लू और ऑरोरा ग्रीन कलर्स के साथ लॉन्च होगा। फोन 20 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »