Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन

Flipkart Freedom Sale में अगर आप 30 हजार के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने करने का सोच रहे हैं तो काफी बचत हो सकती है।

Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन

Photo Credit: Realme

Realme 16T में 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme 16T में 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 16T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme 16T में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Flipkart Freedom Sale में अगर आप 30 हजार के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने करने का सोच रहे हैं तो काफी बचत हो सकती है। आज हम Realme 16T 5G की बात कर रहे हैं जो कि सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल हैं। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 8,000mAh की बैटरी से लैस है। आइए Realme 16T 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 16T 5G Price & Offers

Realme 16T 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट सेल में  ₹31,991 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹3250 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹28,741 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹29,500 की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Realme 16T 5G Features & Specifications

Realme 16T में 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं मिलिट्री-ग्रेड शॉक-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

कैमरे सेटअप के मामले में 16T के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, VoWiFi, ब्लूटूथ 5.3, IPv6, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। 16T में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.47 मिमी, चौड़ाई 78.23 मिमी, मोटाई 8.88 मिमी और वजन 224 ग्राम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »