इस वर्ष सितंबर में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iQOO 15 की जगह लेगा। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 के इंटरनेशनल वर्जन की मॉडल नंबर - vivo I2607 के साथ लिस्टिंग हुई है
इस वर्ष सितंबर में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष सितंबर में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ल दिया गया है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iQOO 15 की जगह लेगा।
इंडोनेशिया के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिसोर्सेज एंड इक्विपमेंट ऑफ पोस्ट एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (SDPPI) से iQOO 16 को सर्टिफिकेशन मिला है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। भारत में iQOO 16 को 15 से 17 दिसंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 प्रोसेसर और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
हाल ही में iQOO के भारत में CEO, Nipun Marya ने Gadgets 360 को बताया था कि iQOO 16 में मुख्यतौर पर गेमिंग और परफॉर्मेंस पर फोकस करने के बजाय बेहतर फ्लैगशिप एक्सपीरिएंस देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा था कि डिस्प्ले, कैमरा, कूलिंग सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैपेबिलिटीज पर भी कंपनी का फोकस है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 के इंटरनेशनल वर्जन की मॉडल नंबर - vivo I2607 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU है। iQOO 16 के इंटरेशनल वेरिएंट को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। हाल ही में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में भी QOO ने इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की पुष्टि की थी। iQOO ने बताया था कि देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वर्जन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999