Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer

JioHome का दिवाली पर ऑफर आया है, जिसमें 10 महीने के प्लान के साथ 5 महीने की वैधता फ्री दी जा रही है।

Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer

Photo Credit: Jio

JioHome में 5 महीने तक वाई-फाई की सुविधा मुफ्त मिल रही है।

ख़ास बातें
  • JioHome ग्राहकों को पूरे 5 महीने तक वाई-फाई की सुविधा मफ्त मिल रही है।
  • Jio ने खुद आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके ऑफर की जानकारी दी है।
  • JioHome में 10 महीने का रिचार्ज करवाना होगा और 15 महीने तक सर्विस मिलेगी।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर हर जगह ऑफर्स की बारिश हो रही है और इसी बीच देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio ने भी अपने ग्राहकों को लिए एक जबरदस्त डील पेश की है। इस ऑफर में JioHome ग्राहकों को 5 महीने तक फ्री वाई-फाई सर्विस दी जा रही है, जिसका खुलासा Jio ने खुद आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके किया है। कंपनी ने बताया कि ग्राहक इस ऑफर के लिए कैसे क्लेम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि JioHome के इस ऑफर का लाभ कैसे लिया जा सकता है।

5 महीने तक फ्री सर्विस

दिवाली के स्पेशल ऑफर में JioHome ग्राहकों को पूरे 5 महीने तक वाई-फाई की सुविधा मुफ्त मिल रही है। ग्राहकों को 10 महीने का रिचार्ज करवाना होगा और 15 महीने तक सर्विस मिलेगी। इसका मतलब है कि 10 महीने के रिचार्ज पर 5 महीने की वैधता अतिरिक्त मिल रही है। कंपनी फेस्टिवल सीजन पर ग्राहकों को कम खर्च में ज्यादा सुविधा प्रदान कर रही है।

कैसे उठाएं इस सर्विस का लाभ

ग्राहक Jio के इस ऑफर का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। इसके लिए कोई मुश्किल प्रक्रिया नहीं है। सिर्फ यूजर्स को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 8219582195 पर मिस्ड कॉल देना होगा। जब आप इस नंबर पर मिस्ड कॉल करेंगे तो Jio द्वारा एक कंफर्मेशन मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा। इस प्रकिया को पूरा करने के बाद आप 5 महीने तक JioHome वाई-फाई सर्विस के लिए क्लेम कर सकते हैं।

Jio एक नया ऑफर भी

दिवाली पर इस फेस्टिवल ऑफर के अलावा Jio  ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफर भी शुरू किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 2 महीने के JioHome प्लान के साथ 1 महीन की वैधता मुफ्त प्रदान की जा रही है। यह प्लान 100Mbps की स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा देता है। इस प्लान की कीमत ₹2,122 है। इच्छुक ग्राहक Jio की आधिकारिक वेबसाइट या फिर Jio ऐप के जरिए क्लेम नाउ बटन पर क्लिक करके इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, JioHome, Jio Festival Offer, Jio Diwali Offer
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  7. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  8. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  10. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »