iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स

इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। iQOO 16 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जुलाई 2026 17:32 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है
  • भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए iQOO 15 की यह जगह ले सकता है

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए iQOO 15 की यह जगह ले सकता है

Photo Credit: iQOO

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए iQOO 15 की यह जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि iQOO 16 के एक इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है। iQOO 16 के प्रोटोटाइप में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है। 

iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। iQOO 16 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को IMEI के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - I2601 के साथ देखा गया था। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मेमोरी चिप के प्राइसेज बढ़ने की वजह से iQOO 16 को भारत में पेश करने की कम संभावना है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

आगामी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ गेमिंग से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं। iQOO 16 में हीट को घटाने के लिए नए डिजाइन वाला थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम इस्तेमाल किया जा सकता है। iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स  के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.