Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max आज पेरिस में लॉन्च होने जा रहे हैं।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi 18 Pro में 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
Xiaomi आज ग्लोबल स्तर पर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च करन जा रहा है। ये स्मार्टफोन पहले से ही चीनी बाजार में लॉन्च किए जा चुके हैं। Xiaomi 18 सीरीज का लॉन्च इवेंट पेरिस में आज मंगलवार को आयोजित होने वाला है। इस इवेंट में Xiaomi 18 Pro स्मार्टफोन्स के साथ-साथ वियरेबल डिवाइस और ऑडियो प्रोडक्ट भी यूरोपीय मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। आइए Xiaomi 18 सीरीज और उसकी खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 18 Pro का लॉन्च इवेंट पेरिस के कैरोसेल डु लूव्र में 14:00 यानी कि भारतीय समयानुसार 6:30 बजे शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स शाओमी के यूट्यूब चैनल पर जाकर लाइव इवेंट देख सकते हैं। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max के साथ-साथ Xiaomi Watch S5 41mm, Xiaomi Smart Band 11 NFC और Xiaomi Clip Earbuds भी पेश हो सकते हैं। इसके अलावा शाओमी कई मीजिया ब्रांडेड होम एप्लायंसेज भी यूरोपीय बाजार के लिए लेकर आ सकती है।
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में शाओमी का रियर डिस्प्ले कॉन्सेप्ट भी आ सकता है जो कि बीते साल Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max में पहली बार आया था। कंपनी इस बार रियर स्क्रीन के साथ कई जरूरी ऐप्स का भी सपोर्ट करेगी। यूजर्स सेकेंड्री स्क्रीन को डायनेमिक वॉलपेर्स और और एआई जनेरेटेड डिजाइन के साथ पर्सनलाइज भी कर पाएंगे। इसके अलावा शाओमी की प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी यूजर्स को काफी पसंद आएगी, इससे साइड एंगल से देखने पर डिस्प्ले की विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है।
कई लीक्स से पता चला है कि आगामी स्मार्टफोन काफी हद तक अपने चीनी वेरिएंट जैसे होंगे। हालांकि, बैटरी कैपेसिटी में अंतर होगा। Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी। 18 Pro के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें Leica कैमरा सिस्टम है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ड्यूल 8 एलीट प्रोसेसर होंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999