• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 

अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 

Nvidia के पूर्व CEO, Jensen के सिंगापुर की टेक्नोलॉजी कंपनी Megaspeed की एग्जिक्यूटिव Alice Huang से अफेयर का खुलासा हुआ था। Nvidia के क्लाइंटस में Megaspeed भी शामिल है

अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 

Photo Credit: Reuters

अमेरिका को Jensen के अफेयर का असर राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ने की आशंका है

ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह Jensen ने Nvidia के चीफ की पोस्ट से इस्तीफा दिया था
  • चीन की एक कथित जासूस के साथ Jensen के अफेयर का खुलासा हुआ था
  • इस स्कैंडल के सामने आने के बाद Nvidia के शेयर में भारी गिरावट हुई है
विज्ञापन

बड़ी चिप मेकिंग कंपनियों में शामिल  Nvidia के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Jensen Huang की अगले महीने अमेरिकी पार्लियामेंट में पेशी होगी। चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद पिछले सप्ताह Jensen ने Nvidia के चीफ की पोस्ट से इस्तीफा दिया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी कांग्रेस की फॉरन अफेयर्स, इंटेलिजेंस और चाइना सेलेक्ट कमेटियों के सामने Jensen की 1 दिसंबर को पेशी होगी। इससे अगले दिन Nvidia के जनरल काउंसल  Tim Teter भी इन कमेटियों के सामने पेश होंगे। अमेरिका के कुछ सांसदों की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "अमेरिका की सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका पर हम इन दोनों का पक्ष जानने का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी लोगों को हमारे एडवांस्ड चिप्स का एक्सेस चीन के खतरनाक लोगों को देने में Jensen और Nvidia की भूमिका पर उत्तर चाहिए।" 

Jensen के सिंगापुर की टेक्नोलॉजी कंपनी  Megaspeed की एग्जिक्यूटिव Alice Huang से अफेयर का खुलासा हुआ था। Nvidia के क्लाइंटस में Megaspeed भी शामिल है। इससे Megaspeed को बिक्री वाले कुछ चिप्स की गैर कानूनी तरीके से चीन को तस्करी की आशंका जताई गई थी। इस स्कैंडल के खुलासे के बाद Nvidia के शेयर में भारी गिरावट हुई थी। इस सप्ताह की शुरुआत में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Jensen ने कंपनी में चीफ की अपनी पोस्ट को वापस हासिल करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। 

Financial Times की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि Nvidia के चीफ के तौर पर Jensen की वापसी के लिए अमेरिका में सिलिकॉन वैली के एग्जिक्यूटिव्स के साथ मिलकर लॉबीइंग की जा रही है। इसके लिए व्हाइट हाउस से भी समर्थन लेने की कोशिश होगी। इस बारे में उनक एक सहयोगी ने बताया था कि उन्हें इस इंडस्ट्री के बहुत से लोग पसंद करते हैं। उन्होंने कहा था कि इन कोशिशों के लिए Jensen ने सहमति दी है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Nvidia के बोर्ड ने CEO की पोस्ट के लिए ब्रिटेन की चिपमेकर Arm Holdings के चीफ Rene Haas से संपर्क किया है। Nvidia के साथ सात वर्ष तक कार्य कर चुके Haas को इस इंडस्ट्री में लंबा अनुभव है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »