• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशो के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली Huawei पहली स्मार्टफोन कंपनी थी। पिछले महीने पेश किए गए Huawei Pura X View में 6.39 इंच OLED डिस्प्ले और 16:9 आस्पेक्ट रेशो है

Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

Photo Credit: Huawei

हाल ही में Huawei Pura X View को 6.39 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है

विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi जल्द ही एक वाइड-स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने वाइड स्क्रीन के साथ Xiaomi 18 Fold को पेश किया था। हालांकि, नए स्मार्टफोन में वाइड डिस्प्ले के बावजूद यह फोल्डेबल नहीं होगा। यह पता नहीं चला है कि Xiaomi अपने किसी मौजूदा मॉडल को अपग्रेड करेगी या एक नया डिवाइस लॉन्च किया जाएगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि वाइड-स्क्रीन वाले Xiaomi के एक नए स्मार्टफोन की चीन में टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन में 6.3 या 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 16:9 की वाइड-स्क्रीन आस्पेक्ट रेशो होगी। इस स्मार्टफोन में चारों साइड पर 'अल्ट्रा नैरो' बेजेल्स होंगे। इसका डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमुट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। भारत में Xiaomi 18 Pro सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं। 

वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशो के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली Huawei पहली स्मार्टफोन कंपनी थी। पिछले महीने पेश किए गए Huawei Pura X View में 6.39 इंच  OLED डिस्प्ले और 16:9 आस्पेक्ट रेशो है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Kunlun Glass प्रोटेक्शन दिया गया है।  इस स्मार्टफोन में स्क्रीन की चारों साइड पर 1.05 mm के समान बेजेल्स हैं। Huawei Pura X View की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल RYYB प्राइमरी कैमरा,  50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशो के साथ Oppo की भी एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। यह Oppo Reno X हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच डिस्प्ले 16:9 या 16:10 की आस्पेक्ट रेशो के साथ हो सकता है। Oppo Reno X में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो 200 मेगापिक्सल के कैमरा मिल सकते हैं। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसHarmonyOS 7.0
रिज़ॉल्यूशन1320x2232 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  2. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  4. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  5. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  6. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  7. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  8. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  9. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  10. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »