Iqoo 16 Features

Iqoo 16 Features - ख़बरें

  • iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
    iQOO 16T की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की कम संभावना है। iQOO 16T में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में इनबिल्ट कूलिंग फैन दिया जा सकता है। हाल ही में पेश किए गए iQOO 15T की यह जगह ले सकता है।
  • iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
    iQOO 16 के एक इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है। iQOO 16 के प्रोटोटाइप में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है।
  • iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
    iQOO 16 सीरीज में कंपनी नया फोन iQOO 16T भी लॉन्च करेगी। इसका संकेत एक लीक के माध्यम से मिलता है। iQOO 16 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा जिसका अफॉर्डेबल वर्जन iQOO 16T के रूप में लॉन्च होगा। हालांकि अभी iQOO 16 के लॉन्च में कुछ हफ्तों का समय शेष है लेकिन iQOO 16T के लीक्स भी अभी से आने लगे हैं।
  • iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
    आगामी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ गेमिंग से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं। यह iQOO 15 की जगह ले सकता है। iQOO 16 में लगभग 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग क्वालकॉम के नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के साथ की जा रही है। iQOO 16 में हीट को घटाने के लिए नए डिजाइन वाला थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम हो सकता है।
  • Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
    Realme 16 5G कंपनी का पॉपुलर स्मार्टफोन है। लेकिन इस फोन के साथ मार्केट में अन्य प्लेयर्स भी हैं जो इसी प्राइस रेंज में धांसू फीचर्स देते हैं। इनमें iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसे में तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा फोन देता है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी।
  • iQOO Z11 में मिल सकती है 9,020mAh की दमदार बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
    आगामी स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है। iQOO Z11 को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। iQOO Z11 में 9,020 mAh की बैटरी होगी। यह iQOO के किसी स्मार्टफोन में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होगी। यह 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
  • 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
    अब कंपनियां 6000mAh से कहीं आगे बढ़कर 7000mAh और यहां तक कि 10,000mAh तक की बैटरी फोन में दे रही हैं। यहां पर हम आपको 7000mAh बैटरी के साथ आने वाले कुछ पावरफुल स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Realme 16 Pro 5G, Motorola G67 Power, Realme GT 7T जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं।
  • iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
    iQOO 15R 5G को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के Android अपडेट और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन को Triumph Silver और Dark Knight कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
    इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करेगा। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 15R की लिस्टिंग हुई है। OpenCL टेस्ट में इस स्मार्टफोन को 7,687 प्वाइंट मिले हैं। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है।
  • iQOO 15 Ultra का मल्टी-कोर टेस्टिंग में शानदार परफॉर्मेंस, अगले महीने होगा लॉन्च
    iQOO 15 Ultra को चीन में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 24 GB + 1 TB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। iQOO ने इसे परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन बताया गया है। इसका डिजाइन विशेषतौर पर गेमिंग के लिए बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट और टच रिस्पॉन्स पर फोकस किया गया है।
  • 6400mAh बैटरी वाला iQOO 5G फोन Rs 6500 तक सस्ता खरीदने का मौका
    iQOO की Neo सीरीज में पॉपुलर स्मार्टफोन iQOO Neo 10R 5G इस वक्त सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस है। इसमें 6400mAh की विशाल बैटरी दी गई है। इस फोन को कंपनी ने भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन पर सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर भी दिया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है।
  • 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ iQOO Z11 Turbo, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    iQOO Z11 Turbo में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Adreno 829 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
  • iQOO जल्द लॉन्च करेगी Z10 Turbo+, MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट
    इस सीरीज के Turbo Pro वेरिएंट के समान iQOO Z10 Turbo Pro+ की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ iQOO Z10x लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    iQOO Z10x ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। iQOO Z10x में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 393ppi पिक्सल डेंसिटी है। iQOO Z10x के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये, 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है।
  • 16GB रैम, डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होगा iQOO Neo 10 Pro
    iQOO अब iQOO Neo 10 सीरीज पर काम कर रहा है, जो कथित रूप से किफायती फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स हो सकते हैं। इस लाइनअप में दो मॉडल्‍स- Neo 10 और Neo 10 Pro की उम्‍मीद की जा रही है। Neo 10 Pro में कर्व्‍ड के बजाए फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। जो 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर लगाया जा सकता है और यह अधिकतम 16 जीबी रैम ऑफर करेगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »