iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट

iQOO 16 में f/1.68 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है

iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 MP के तीन कैमरा मिल सकते हैं
  • iQOO 16 में 6.85 इंच Samsung फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 16 में नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। यह भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए iQOO 15 की जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि iQOO 16 में f/1.68 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ऊपर बाएं कोने में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। iQOO 16 में 6.85 इंच Samsung फ्लैट डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro मिल सकता है। इसके साथ Adreno 850 GPU हो सकता है। इसमें एक अलग ग्राफिक्स चिप भी दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है। iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। अगले महीने इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया जा सकता है। 

iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन की 7,000mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »