• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQoo 12 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा, अगले महीने लॉन्च की तैयारी 

iQoo 12 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा, अगले महीने लॉन्च की तैयारी 

iQoo 12 में 4,880 mAh की डुअल-सेल बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

iQoo 12 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा, अगले महीने लॉन्च की तैयारी 

इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में Samsung E7 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • iQoo 12 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है
  • हाल ही में iQoo ने Z8 और Z8x को लॉन्च किया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर जल्द ही iQoo 12 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। यह iQoo 11 सीरीज की जगह लेगी। iQoo 12 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसमें 24 GB का LPDDR5x RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। 

एक टिप्सटर ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर दावा किया है कि iQoo 12 और iQoo 12 Pro को 7 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Vivo के इस सब-ब्रांड ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। इन स्मार्टफोन्स को व्हाइट, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। एक अन्य टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि iQoo 12 में 4,880 mAh की डुअल-सेल बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। iQoo 12 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इनमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का OmniVision OV50H सेंसर, 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर और 64 मेगापिक्सल OV64B टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। 

इन स्मार्टफोन्स में Samsung E7 AMOLED डिस्प्ले 2K के रिजॉल्यूशन और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। हाल ही में iQoo ने Z8 और Z8x को लॉन्च किया था। ये iQoo Z7 और Z7x की जगह लेंगे। iQoo Z8 में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8200 SoC और Z8x में क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन्स डुअल रियर कैमरा के साथ हैं। इन्हें चीन में लॉन्च किया गया था। 

iQoo Z8 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,699 (लगभग 19,300 रुपये), 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB वेरिएंट्स का क्रमशः CNY 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) और CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है। iQoo Z8x के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,299 (लगभग 14,800 रुपये),  8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB वेरिएंट्स का क्रमशः CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) और CNY 1,499 (लगभग 17,100 रुपये) का है। पिछले कुछ महीनों में iQoo की बिक्री बढ़ी है। कम प्राइस वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में इसे मजबूत डिमांड मिल रही है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Excellent display
  • Powerful performance
  • Impressive battery life, very fast charging
  • Good main camera and low-light video performance
  • कमियां
  • Spammy notifications from native apps
  • Weak ultra-wide camera performance
  • No IP rating or wireless charging
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  2. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  3. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  4. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  5. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  6. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  7. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  8. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  9. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »