iPhone के कई मॉडल हुए महंगे, जानें नई कीमतें

ज्ञात हो, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को अपने बजट भाषण में कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 15 फीसदी से 20 फीसदी किए जाने का ऐलान किया था। इसके बाद से यह लगभग तय था कि ऐप्पल आईफोन समेत भारत में आयातित लगभग सभी स्मार्टफोन की कीमतों में इज़ाफा किया जाएगा।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 5 फरवरी 2018 11:34 IST
ख़ास बातें
  • एक मॉडल को छोड़कर बढ़े सभी आईफोन के दाम
  • बढ़ी हुई कस्टम ड्यूटी के बाद आयातित फोन के दाम बढ़ना था लगभग तय
  • किस मॉडल पर हुई कितनी बढ़ोत्तरी, पढ़िए पूरी खबर
कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से 20 फीसदी होने के बाद जैसा कि उम्मीद थी, ऐप्पल ने भारत में स्मार्टवॉच समेत आईफोन के दाम बढ़ा दिए हैं। यह बढ़ोत्तरी आईफोन एसई को छोड़कर बाकी सभी मॉडल में की गई है। बढ़ी हुईं कामतें आज से लागू हो गई हैं। ज्ञात हो, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को अपने बजट भाषण में कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 15 फीसदी से 20 फीसदी किए जाने का ऐलान किया था। इसके बाद से यह लगभग तय था कि ऐप्पल आईफोन समेत भारत में आयातित लगभग सभी स्मार्टफोन की कीमतों में इज़ाफा किया जाएगा। वर्तमान में ऐप्पल के इकलौते आईफोन एसई का निर्माण ही भारत में होता है, इसके अलावा कंपनी आईफोन 6एस को भी यहीं निर्मित करने पर विचार कर रही है।
 

5 फरवरी 2018 से ये होंगी आईफोन की कीमतें

ऐप्पल आईफोन एक्स की बात करें तो यह फोन भारत में 89,000 रुपये कीमत में लॉन्च हुआ था। दिसंबर में जब आयात शुल्क 15 फीसदी हुआ, तो कंपनी ने इसके दाम बढ़ाकर 92,340 रुपये कर दिए थे। हाल में आयात शुल्क में हुई बढ़ोत्तरी के बाद अब (64 जीबी वेरिएंट वाले) आईफोन एक्स की कीमत 95,390 रुपये हो गई है और (256 जीबी वाला वेरिएंट) 1,08,930 रुपये कीमत में आपको मिलेगा। कीमत के लिहाज़ से 64 जीबी वाले वेरिएंट में 7 फीसदी और 256 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन एक्स में 3.2 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि आईफोन एक्स ऐप्पल का फ्लैगशिफ फोन है।
Advertisement
 

फीचर और स्पेसिफिकेशन

iPhone X में पहला गौर करने वाला फीचर इसका डिस्प्ले है। हैंडसेट में 5.8 इंच का बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है। यूज़र फोन के फ्रंट कैमरे को देखकर फोन को अनलॉक कर सकते हैं। विशेष हार्डवेयर और अलगोरिथम के दम पर दावा किया गया है कि फेस आईडी, टच आईडी की तुलना में ज़्यादा तेज़ और सुरक्षित है। इसके पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और टेलीफोटो लेंस एफ/2.4 अपर्चर वाला। फोन में आपको 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
 

ऐप्पल आईफोन 8, 8 प्लस

आईफोन 8 और 8 प्लस की कीमतों में भी कंपनी ने बढ़ोत्तरी की है। आईफोन 8 (64 जीबी वाला वेरिएंट) खरीदने के लिए अब आपको 67,940 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी पहले कीमत 66,120 रुपये थी। वहीं, 256 जीबी वाला आईफोन 8, जो पहले 79,420 रुपये में मिल रहा था, वह अब 81,500 रुपये में उपलब्ध होगा। बता दें कि आईफोन 8 की भारत में लॉन्च कीमत 64,000 रुपये थी।

अब बात आईफोन 8 प्लस की। 64 जीबी वाले आईफोन 8 प्लस का 64 जीबी वाला वेरिएंट अब 77,560 रुपये में उपलब्ध होगा, वहीं 256 जीबी वाले वेरिएंट के लिए आपको 91,110 रुपये चुकाने होंगे। दोनों की पुरानी कीमतें (75,450 और 88,750 रुपये) क्रमश: थीं।
Advertisement
 

फीचर और स्पेसिफिकेशन

Apple के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में ए11 बायोनिक चिपसेट दिए गए हैं। दोनों ही फोन बेहतर कैमरे के साथ आते हैं। आईफोन 8 में आपको 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, आईफोन 7 प्लस की तरह आईफोन 8 प्लस में 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर दिए गए हैं। अन्य क्षमता की बात करें तो यूज़र इन आईफोन से 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड व 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 

आईफोन 7, 7 प्लस

साल 2016 में कंपनी ने आईफोन 7 और 7 प्लस को अपने फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर भारतीय बाज़ार में उतारा था। आईफोन 7 की कीमत में हुई बढ़ोत्तरी के बाद (32 जीबी वाला वेरिएंट) अब 52,370 रुपये का हो गया है। साथ ही 128 जीबी की स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको 61,560 रुपये में मिलेगा। वहीं आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी वेरिएंट अब 62,840 रुपये में उपलब्ध होगा। 128 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 7 प्लस की नई कीमत 72,060 रुपये होगी। आईफोन 7 और 7 एस की लॉन्च कीमतें (49,999 रुपये और 61,060 रुपये) क्रमश: थीं।
 

ऐप्पल आईफोन 6 व 6 प्लस

32 जीबी स्टोरेज वाला आईफोन 6 एस अब 42,900 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, 128 जीबी वेरिएंट की नई कीमत 52,100 रुपये होगी। आईफोन 6एस प्लस के 32 जीबी वेरिएंट की नई कीमत 52,240 रुपये होगी और 128 जीबी वाला वेरिएंट अब 61,450 रुपये में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

आईफोन 6

कीमत में हुई बढ़ोत्तरी के बाद आईफोन 6 की नई कीमत अब 31,900 रुपये होगी, जो इससे पहले 30,780 रुपये थी। बता दें कि यह फोन आधिकारिक तौर पर साल 2014 में लॉन्च हुआ था और कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर अब इसकी लिस्टिंग नहीं है।
 

ऐप्पल वॉच सीरीज 3

आईफोन के साथ-साथ कंपनी ने ऐप्पल वॉच सीरीज 3 की कीमतों में भी इज़ाफा किया है। यह भारत में (38 मिलीमीटर, जीपीएस से लैस) अब 32,380 रुपये में उपलब्ध होगी। इसकी पुरानी कीमत 29,900 रुपये थी। वहीं (42 मिलीमीटर वेरिएंट) की नई कीमत 34,410 रुपये होगी, जो पहले 31,900 रुपये थी।
 

ऐप्पल आईफोन एसई

भारत में समान तौर पर लोकप्रिय और देश के भीतर निर्मित ऐप्पल आईफोन एसई की कीमतों में कोई इज़ाफा नहीं किया गया है। इस फोन का 32 जीबी वेरिएंट 26,000 रुपये में उपलब्ध होगा, वहीं 128 जीबी वाले वेरिएंट के लिए आपको 35,000 रुपये चुकाने होंगे।
Advertisement
 

फीचर और स्पेसिफिकेशन

आईफोन एसई में आईफोन 6एस वाले ऐप्पल ए9 चिपसेट और एम9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का आईसाइट (रियर) कैमरा दिया गया है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। अब तक के सबसे सस्ते आईफोन में ब्लूटूथ 4.2, बेहतर वाई-फाई और एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैं। इसमें ऐप्पल की पहचान बन चुका टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ में ऐप्पल पे के लिए सपोर्ट भी है।

ज्ञात हो कि हाल में ऐपल ने साल 2018 की पहली तिमाही के आंकड़े पेश किए थे, जिसमें कंपनी की सेल्स में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, इसमें यह भी दर्शाया गया था कि आईफोन एक्स की ज़बरदस्त बिक्री से कंपनी को मुनाफा भी हुआ है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2716 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

1821 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2691 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , apple, apple phone, smartphone, budget 2018, apple price hike
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.