फ्लिपकार्ट ऐप्पल वीक: iPhone X, iPhone 8 Plus समेत कई ऐप्पल प्रोडक्ट पर छूट

फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल वीक का आयोजन किया गया है और यह 15 जनवरी, सोमवार तक चलेगा। फ्लिपकार्ट कई आईफोन वेरिएंट समेत कई ऐप्पल प्रोडक्ट पर डील, ऑफर और कैशबैक दे रही है। इनमें मैकबुक एयर, आईपैड, आईपैड प्रो और ऐप्पल वॉच सीरीज़ 1, 2 और 3 शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट ऐप्पल वीक: iPhone X, iPhone 8 Plus समेत कई ऐप्पल प्रोडक्ट पर छूट
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल वीक का आयोजन किया गया है और यह 15 जनवरी, सोमवार तक चलेगा। फ्लिपकार्ट कई आईफोन वेरिएंट समेत कई ऐप्पल प्रोडक्ट पर डील, ऑफर और कैशबैक दे रही है। इनमें मैकबुक एयर, आईपैड, आईपैड प्रो और ऐप्पल वॉच सीरीज़ 1, 2 और 3 शामिल हैं। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट ऐप्पल वीक के दौरान, आईफोन 7 प्लस (32 जीबी) 56,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि आमतौर पर यह 59,000 रुपये में मिलता है। आईफोन 6 प्लस (32 जीबी) 49,000 रुपये की जगह 37,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं आईफोन 7 (32 जीबी) 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि आमतौर पर यह फोन 49,000 रुपये में मिलता है। आईफोन 6 (32 जीबी) 29,500 रुपये की जगह 25,499 रुपये में जबकि आईफोन एसई (32 जीबी) 26,000 रुपये की जगह 18,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं आईफोन 8 (64 जीबी) 64,000 रुपये की जगह 54,999 रुपये में मिल रहा है जबकि आईफोन 8 प्लस (64 जीबी) 73,000 रुपये की जगह 66,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

अगर आप आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई ट्रांज़ेक्शन करते हैं तो iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus पर 8,000 रुपये का कैशबैक ऑफर भी है। जबकि iPhone 7 और iPhone 7 Plus पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। iPhone 6s Plus, iPhone 6s और iPhone 6 पर 3,000 रुपये कैशबैक जबकि iPhone SE पर 2,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

इसके अलावा, आईपैड 32 जीबी वाई-फाई ओनली वेरिएंट 24,900 रुपये की जगह 22,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईसीआईसीआई ऑफर के साथ 2,500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। आईपैड प्रो 10.5 इंच और 12.9 इंच वेरिएंट की कीमत 48,900 रुपये होने की बात कही जा रही है, लेकिन टैबलेट अभी 49,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट है। सभी आईपैड प्रो वेरिएंट पर 2,500 रुपये आईसीआईसीआई कैशबैक ऑफर भी है। अब बात ऐप्पल वॉच सीरीज़ 1 की जो अभी 18,900 रुपये की कीमत में खरीदी जा सकती है। सीरीज़ 2 की कीमत 22,900 रुपये है जबकि सीरीज़ 3 की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है। ऐप्पल वॉच वेरिएंट को आईसीआईसीआई क्रेडि कार्ड ईएमआई ट्रांज़ेक्शन के जरिए खरीदने पर 2,500 रुपये का कैशबैक भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  5. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  6. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  7. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  8. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  9. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  10. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »