Iphone Duo Sale

Iphone Duo Sale - ख़बरें

  • iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
    iPhone Duo सेल 23 अक्टूबर को शुरू हुई और फोन लोगों के हाथ में आते ही इसमें शिकायतें आना शुरू हो गईं। कथित तौर पर यूजर्स इसकी डिस्प्ले में आ रही खराबी को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायतें रहे हैं। Reddit पर भी फोटो के साथ फोन का टूटा डिस्प्ले दिखाया गया है। वहीं, X पर Iceuniverse ने भी इसी तरह की कुछ फोटो पोस्ट की हैं।
  • Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये, 512 GB वाले वेरिएंट का 3,24,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का प्राइस 4,49,900 रुपये का है। iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा पार्टनर रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) डेटाबेस पर डिवाइस नंबर - A3720 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग के लिए एपल की ओर से जमा किए गए सर्टिफिकेशन डॉक्युमेंट्स में बताया गया है कि iPhone Duo में 4,883 mAh की बैटरी (रेटेड कैपेसिटी) होगी। इस बैटरी के फुल चार्ज होने पर 51 घंटे से अधिक चलने का दावा किया गया है।
  • iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.6 इंच नेनो टेक्स्चर के साथ प्राइमरी सुपर रेटीना XDR फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.4 इंच सुपर रेटीना XDR आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी दोनों स्क्रीन ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें A20 प्रो चिपसेट है। यह iOS 27.1 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »