iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X की भारत में कीमत

भारतीय यूज़र के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने लॉन्च इवेंट खत्म होने के साथ ही इन हैंडसेट की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी दे दी।

iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X की भारत में कीमत
ख़ास बातें
  • ऐप्पल ने आईफोन के तीन नए मॉडल मार्केट में उतारे
  • आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस पिछले साल के फोन के अपग्रेड हैं
  • आईफोन की 10वीं सालगिरह के मौके पर iPhone X को पेश किया गया
विज्ञापन
मंगलवार देर रात को ऐप्पल ने आईफोन के तीन नए मॉडल मार्केट में उतारे। आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X (आईफोन 10) को क्यूपर्तिनो स्थित ऐप्पल पार्क में लॉन्च किया गया। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस जहां पिछले साल लॉन्च किए गए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के अपग्रेड हैं। वहीं, पहले आईफोन की 10वीं सालगिरह के मौके पर iPhone X को पेश किया गया है जिसे आईफोन 10 कहकर बुलाया जाएगा। भारतीय यूज़र के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने लॉन्च इवेंट खत्म होने के साथ ही इन हैंडसेट की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी दे दी।
 

आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस की भारत में कीमत और उपलब्धता

बता दें कि iPhone 8 और iPhone 8 Plus के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 256 जीबी। भारत में आईफोन 8 की कीमत 64,000 रुपये से शुरू होगी। इस कीमत में आपको 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 256 जीबी वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 77,000 रुपये खर्चने होंगे। नाम से ही साफ है कि प्लस वेरिएंट महंगा होगा। आईफोन 8 प्लस का 64 जीबी वेरिएंट 73,000 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 86,000 रुपये होगी।


वैसे, अमेरिकी मार्केट में इन हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी और इसकी बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी। लेकिन भारतीय ग्राहकों को एक हफ्ते ज़्यादा इंतज़ार करना होगा। भारत में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री 29 सितंबर से शुरू होगी।
 

iPhone X की भारत में कीमत और उपलब्धता

बाकी दोनों आईफोन की तरह iPhone X के भी दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 256 जीबी। भारतीय मार्केट में iPhone X का दाम 89,000 रुपये से शुरू होगा। यह कीमत 64 जीबी वेरिएंट की है। और इस हैंडसेट का 256 जीबी वेरिएंट भारत में कंपनी का लखटकिया फोन होगा। जानकारी मिली है कि कंपनी आईफोन 10 का 256 जीबी वेरिएंट 1,02,000 रुपये में बेचेगी। इस हैंडसेट को भारत में 3 नवंबर से बेचा जाएगा।


अमेरिकी मार्केट में इस स्मार्टफोन के कम वेरिएंट की कीमत 999 डॉलर है और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,149 डॉलर।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2716 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1125x2436 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2691 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता1821 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »