आईफोन 7 स्मार्टफोन को नए कलर वेरिएंट में किया जाएगा पेशः रिपोर्ट

आईफोन 7 स्मार्टफोन को नए कलर वेरिएंट में किया जाएगा पेशः रिपोर्ट
विज्ञापन
ऐप्पल के अगले आईफोन की डिजाइन में तो बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन स्पेसिफिकेशन और हार्डवेयर में बहुत कुछ नया होगा। सबसे प्रतीक्षित फ़ीचर में आईफोन 7 प्लस का डुअल कैमरा सेटअप है। 3.5 एमएम हेडफोन जैक की छुट्टी भी संभव है। अब ताजा जानकारी आईफोन 7 के नए कलर वेरिएंट के बारे में सामने आई है।

क्यूपर्टिनो की यह कंपनी स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट को धीरे-धीरे बंद कर देगी, इसकी जगह स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट को लाया जाएगा। शुरुआत में डीप ब्लू कलर वेरिएंट के भी मौजूद होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता है।

यह जानकारी Macotakara के ब्लॉग से सामने आई है। गौर करने वाली बात है कि इस ब्लॉगर ने ही ऐप्पल द्वारा डीप ब्लू सी कलर वेरिएंट बनाए जाने की जानकारी दी थी। ब्लॉग में लिखा गया है, ''मुझे जानकारी मिली है कि स्पेस ग्रे को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि इसकी जगह ज्यादा गहरे रंग वाला कलर वेरिएंट इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा नया कलर वेरिएंट डीप ब्लू नहीं होगा। संभवतः फॉर्मल ब्लैक होगा।"
 
iphone7_render_spacblack

9टू5मैक को भी ऐसी ही जानकारी मिली है जिससे इन कयासों की विश्वसनीयता और मजबूत हुई है। पब्लिकेशन ने बाद में @ShaiMizrachi और @appleidesigner द्वारा साझा किए गए रेंडर इमेज भी शेयर किए। इसमें स्पेस ब्लैक कलर वाला आईफोन भी नज़र आ रहा है। गौर करने वाली बात है कि रेंडर इमेज वास्तविक तस्वीरें नहीं होती हैं। लेकिन यह इतना बताती हैं कि स्मार्टफोन दिखने में कैसा होगा।

पुरानी रिपोर्ट पर गौर करें तो जानकारी मिलती है कि आईफोन 7 में एंटेना बैंड को स्मार्टफोन के किनारों पर भेज दिया गया है। बड़ा वेरिएंट स्मार्ट कनेक्टर के साथ आएगा। स्टोरेज विकल्प की शुरुआत 32 जीबी से होगी और 256 जीबी वाला वेरिएंट भी पेश किया जाएगा। आईफोन 7 प्लस में डुअल कैमरा सेटअप होगा और इसके लिए 3 जीबी रैम दिया जाएगा। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐप्पल 2017 में आईफोन के तीन वेरिएंट आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »