आईफोन 7 के तीन वेरिएंट होने के बारे में जानकारी आई सामने

आईफोन 7 के तीन वेरिएंट होने के बारे में जानकारी आई सामने
विज्ञापन
ऐप्पल ने इसी महीने हुए डब्ल्यूडब्लयूडूसी 2016 इवेंट में आईओएस 10 पेश किया। नए आईओएस के सितंबर में आईफोन 7 के रिलीज हेने के साथ ही कमर्शियल तौर पर रिलीज़ होने की उम्मीद है। आईफोन 7 को लेकर पिछले काफी समय से खूब खबरें आरही हैं। अब एक नई रिपोर्ट में पिछली खबरों को सही बताते हुए आईफोन 7 के संभावित तीसरे और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होने की पुष्टि की गई है।

इससे पहले भी आईफोन 7 के तीन वेरिएंट में लॉन्च होने की जानकारी आ चुकी है। तीसरे वेरिएंट को आईफोन 7 प्रो या आईफोन 7 प्लस नाम दिया जा रहा है। वीबो पर एक लीक (सबसे पहले पॉकेटनाउ को मिली जानकारी) में दावा किया गया है कि ऐप्पल एक तीसरा मॉडल लॉन्च करने पर काम कर रही है और इसे आईफोन 7 प्रो नाम दिया गया है।

टिप्सटर द्वारा भी तीसरे वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज होने की बात कही गई है। इसके अलावा, आईफोन 7 इस साल नए स्टोरेज वेरिएंट- 32 जीबी, 64 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो को 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
 

इस रिपोर्ट में आईफोन 7 प्रो की कीमत का भी खुलासा किया गया है। नए वेरिएंट के 32 जीबी मॉडल की कीमत 7,088 चीनी युआन (करीब, 72,900 रुपये) और 256 जीबी मॉडल की कीमत 8,888 (करीब 91,200 रुपये) हो सकती है। ऐप्पल को हर साल अपने 4.7 इंच स्क्रीन और 5.5 इंच स्क्रीन वाले आईफोन वेरिएंट की समान कीमत रखने के लिए जाना जाता है। वीबो लीक में इस साल भी कीमत समान रहने का दावा किया गया है।

आईफोन 7 को कुछ छोटे बदलाव के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं 2017 में आने वाले आईफोन के बड़े बदलाव के साथ आने का दावा किया जा रहा है। इस फोन के बड़े वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप और रियर पर स्मार्ट कनेक्टर हो सकता है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक आईफोन में रहेगा या नहीं, इसके बारे में आने वाले समय में ही पता चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iOS, iOS 10, iPhone, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 7 Pro, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »