iPhone 16 Pro Max vs Xiaomi 14 Ultra: किसमें है कितना दम

Apple के iPhone 16 Pro Max में एपल का A18 Pro चिपसेट दिया गया है। यह Hexa-core CPU और 6-कोर GPU की पेशकश करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2024 20:12 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Ultra का रियर पैनल ग्लास या इको-फ्रेंडली लेदर का है
  • iPhone 16 Pro Max में एपल का A18 Pro चिपसेट दिया गया है
  • एपल को आईफोन 16 सीरीज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है

ये दोनों प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन हैं

प्रीमियम स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का iPhone 16 Pro Max और Xiaomi के 14 Ultra लोकप्रिय हैं। ये दोनों स्मार्टफोन्स प्रदर्शन, कैमरा, डिजाइन और बैटरी के लिहाज दमदार हैं। हालांकि, इनके कस्टमर्स के सेगमेंट अलग हैं। हम यहां इन दोनों स्मार्टफोन्स के बीच तुलना कर रहे हैं जिससे इनमें से एक को चुनने में आपको आसानी होगी। 

फीचर्स

iPhone 16 Pro Max में ग्लास का फ्रंट और रियर पैनल और टाइटेनियम फ्रेम है। इससे ड्यूरेबिलिटी बढ़ती है और यह प्रीमियम लुक देता है। इसके विपरीत,  Xiaomi 14 Ultra का रियर पैनल ग्लास या इको-फ्रेंडली लेदर का है और इसका फ्रेम टाइटेनियम या एल्युमीनियम अलॉय से बना है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को मैटीरियल्स के बीच चुनने का विकल्प मिलता है। 

डिस्प्ले 

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision सपोर्ट के साथ है। इसकी तुलना में, Xiaomi 14 Ultra में 6,73 इंच LTPO डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ है। इसका पीक ब्राइटनेस रेट 3,000 निट्स का है। 
Advertisement

परफॉर्मेंस और बैटरी 

iPhone 16 Pro Max में एपल का A18 Pro चिपसेट दिया गया है। यह Hexa-core CPU और 6-कोर GPU की पेशकश करता है। स्पीड, एफिशिएंसी और ग्राफिकल परफॉर्मेंस के लिहाज से यह स्मार्टफोन एक पावरहाउस है। Xiaomi 14 Ultra में  Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है। यह ऑक्टाकोर CPU और Adreno 750 GPU के साथ है। यह चिपसेट गेमिंग में हाई परफॉर्मेंस देता है। हालांकि, एपल के चिपसेट को इससे बेहतर आंका जाता है। iPhone 16 Pro Max की बैटरी 4,685 mAh बैटरी है। Xiaomi 14 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। 
Advertisement

कैमरा 

Advertisement
iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। एपल के कैमरा कम लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इनमें सेंसर शिफ्ट OIS और 5x ऑप्टिकल जूम जैसे फीचर्स हैं। इसके विपरीत, Xiaomi 14 Ultra में Leica टयून्ड क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरा कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.