• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर

इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर

दक्षिण कोरिया की Samsung सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर रही है। सैमसंग ने लगभग 6.26 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर

पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की लगभग 28.4 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है

ख़ास बातें
  • पहली तिमाही में लगभग 28.4 करोड़ स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है
  • दक्षिण कोरिया की Samsung सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर रही है
  • Apple का पहली तिमाही में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में दूसरा स्थान है
विज्ञापन

इस वर्ष की पहली तिमाही में इंटरनेशनल लेवल पर स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में 1.7 प्रतिशत की कमी हुई है। पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की लगभग 28.4 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है। मेमोरी पार्ट्स के महंगे होने का स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष स्मार्टफोन्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग लगभग 1.051 अरब यूनिट्स होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 16.2 प्रतिशत की गिरावट होगी। मेमोरी पार्ट्स की कॉस्ट बढ़ने और स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से प्राइसेज बढ़ाए जाने पर यह गिरावट ज्यादा हो सकती है। हालांकि, विभिन्न स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स पर इसका असर भी अलग होगा। प्रीमियम डिवाइसेज पर फोकस करने वाली स्मार्टफोन कंपनियों के पास अधिक मार्जिन होने से इस भार को उठाने की बेहतर क्षमता है। हालांकि, अफोर्डेबल और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की अधिक बिक्री करने वाले चाइनीज ब्रांड्स को कॉस्ट बढ़ने से मुश्किल हो सकती है। 

पहली तिमाही में दक्षिण कोरिया की Samsung सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर रही है। सैमसंग ने लगभग 6.26 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। Samsung Galaxy 26 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस वजह से कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च के शुरुआती छह सप्ताह में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक रही है। इसके साथ ही सैमसंग की कुल स्मार्टफोन्स सेल्स भी Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च की शुरुआती अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी है। 

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का पहली तिमाही में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में दूसरा स्थान है। एपल ने लगभग 6.02 करोड़ iPhones की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 19.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। एपल के iPhone 17e की बिक्री मजबूत बनी हुई है। प्रीमियम स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली एपल के पास मार्जिन अधिक होने की वजह से यह कॉस्ट बढ़ने पर भी अपनी बिक्री को बढ़ाने पर जोर दे सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »