Infinix का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Zero Flip जल्द होगा लॉन्च, प्राइस रेंज का खुलासा

इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 23:50 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 4,720 mAh की बैटरी होगी
  • इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है

कंपनी का दावा है कि इसमें बेहतर व्लॉग्स और सेल्फी के लिए ProStable वीडियो कैपेबिलिटी है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Zero Flip इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन की प्राइस रेंज और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इसमें 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले और 3.64 इंच का कवर डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन की 4,720 mAh की बैटरी 70 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले महीने इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। देश में इसका प्राइस 55,000 रुपये से कम होगा। यह क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स में होगा। इससे पहले Tecno ने Phantom V Flip को 54,999 रुपये में पेश किया था। 
Advertisement

Infinix के Zero Flip 5G में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 4K रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (fps) तक पर करेगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। कंपनी का दावा है कि इसमें बेहतर व्लॉग्स और सेल्फी के लिए ProStable वीडियो कैपेबिलिटी है। यूजर्स को स्नैपशॉट लेने या वीडियो रिकॉर्ड करने पर LED और स्क्रीन फ्लैश के बीच चुनने की सुविधा मिलेगी। इस स्मार्टफोन में AI व्लॉग मोड होगा जिससे वीडियो एडिटिंग में आसानी होगी। इसके अलावा GoPro के लिए सपोर्ट और फ्रंट और रियर कैमरा से एक साथ रिकॉर्डिंग के लिए डुअल व्यू मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस स्मार्टफोन में 3.64 इंच कवर डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 6 nm MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है। 

हाल ही में Infinix ने भारत में ZeroBook Ultra लैपटॉप को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 9 तक दिए गए हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए गए हैं। यह विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले है। इस लैपटॉप की 70 Wh की बैटरी को USB Type-C पोर्ट के जरिए 100 W पर चार्ज किया जा सकता है। इस लैपटॉप के Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 59,990 रुपये, Core Ultra 7 का 69,990 रुपये और Core Ultra 9 वाले वेरिएंट का 84,990 रुपये का है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 1,920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large cover screen
  • 70W fast charging
  • Good cameras
  • Well built
  • Bad
  • No IP rating
  • Average performance
  • Heating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4720 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  4. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  5. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  6. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  3. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  4. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  5. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  6. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  7. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  10. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.