• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Zero Flip फोल्‍डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 5 हजार सस्‍ते में खरीदने का मौका, जानें ऑफर

Infinix Zero Flip फोल्‍डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 5 हजार सस्‍ते में खरीदने का मौका, जानें ऑफर

Infinix Zero Flip की कीमत भारत में 8GB + 512GB वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये है।

Infinix Zero Flip फोल्‍डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 5 हजार सस्‍ते में खरीदने का मौका, जानें ऑफर

Infinix Zero Flip में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Infinix Zero Flip की भारत में सेल शुरू
  • कार्ड डिस्‍काउंट से मिलेगा 5 हजार रुपये सस्‍ता
  • 50 मेगापिक्सल के दो आउटर कैमरा हैं इसमें
विज्ञापन
Infinix Zero Flip Sale in india offers : इनफ‍िनिक्‍स ने पिछले हफ्ते भारत में अपना पहला क्‍लैमशेल-स्‍टाइल फोल्‍डेबल फोन लॉन्‍च किया था। इसकी सेल भारत में शुरू हो गई है। 50 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च हुए इस फोन में 6.9 इंच का LTPO AMOLED इनर डिस्‍प्‍ले है। बाहर की ओर 3.64 इंच का एक और डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जोकि एमोलेड है। डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर से पावर्ड है। 8GB रैम इसमें दी गई है। Infinix Zero Flip में 50 मेगापिक्सल के दो आउटर कैमरा हैं। आइए जानते हैं इस फोन के साथ मिल रहे ऑफर्स। 
 

Infinix Zero Flip Diwali Discount 

Infinix Zero Flip की कीमत भारत में 8GB + 512GB वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये है। हालांकि  स्‍पेशल लॉन्‍च में इसे सिर्फ 49,999 रुपये में लिया जा सकता है। यह ब्‍लॉसम ग्‍लो और रॉक ब्‍लैक कलर्स में आता है। SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्‍शन करने पर 5,000 रुपये का डिस्‍काउंट मिलेगा, जिससे फोन की कीमत 44,999 रुपये पर सिमट जाती है। 
 

Infinix Zero Flip Specifications, Features

डुअल सिम (Nano+Nano) स्‍लॉट के साथ आने वाला Infinix Zero Flip रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर, उस पर कस्‍टम ओएस XOS 14.5 की लेयर है। नए इनफ‍िनिक्‍स फ्लिप में 6.9 इंच का फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह स्‍क्रीन फोन को खोलने पर मिलती है और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। बाहर की तरफ डिवाइस में 3.64 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जिसे कंपनी ने कवर डिस्‍प्‍ले कहा है। इसमें भी 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्‍प्‍ले में गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। 

Infinix Zero Flip में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ 8GB  LPDDR4X रैम जोड़ी गई है। 512GB UFS 3.1 स्‍टोरेज है। फोन की आउटर स्‍क्रीन पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ है। एक और 50 एमपी का अल्‍ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

Infinix Zero Flip में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्‍लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट की कनेक्टिविटी मिलती है। फोन में जेबीएल ट्यूंड स्‍पीकर्स दिए गए हैं। फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर की सुविधा है। इसमें 4,720mAh की बैटरी है, जो 70W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 195 ग्राम है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large cover screen
  • 70W fast charging
  • Good cameras
  • Well built
  • कमियां
  • No IP rating
  • Average performance
  • Heating
डिस्प्ले6.90 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4720 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »