45 हजार से भी सस्ता खरीदें Flip फोन, Flipkart पर आया तगड़ा ऑफर

Flipkart पर इस वक्त Infinix Zero Flip 5G काफी सस्ते में मिल रहा है।

45 हजार से भी सस्ता खरीदें Flip फोन, Flipkart पर आया तगड़ा ऑफर

Photo Credit: Infinix

Infinix Zero Flip में 6.9 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • Infinix Zero Flip में 6.9 इंच की फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है।
  • Infinix Zero Flip में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Infinix Zero Flip में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
अगर आपका बजट 50 हजार से भी कम है और कोई नया फ्लिप फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस वक्त Infinix Zero Flip 5G काफी सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर के जरिए फोन की कीमत 45 हजार रुपये से भी कम हो सकती है। आइए Infinix Zero Flip 5G पर मिलने वाले ऑफर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Infinix Zero Flip 5G Price & Offers


Infinix Zero Flip 5G का 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 5,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में 48,200 रुपये की छूट मिल सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Infinix Zero Flip Specifications


Infinix Zero Flip में 6.9 इंच की फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी 3.64 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्‍प्‍ले गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन से लैस है। Zero Flip में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 3.1 स्‍टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर से लैस है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड कस्‍टम ओएस XOS 14.5 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्‍लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इसमें 4,720mAh की बैटरी दी गई है जो कि 70W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large cover screen
  • 70W fast charging
  • Good cameras
  • Well built
  • कमियां
  • No IP rating
  • Average performance
  • Heating
डिस्प्ले6.90 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4720 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »